हरियाणा में सोनीपत के खानपुर PGI के गेट पर नवजात बच्ची का शव मिला है। बच्ची को कुत्ता मुंह में लेकर PGI के अंदर घुस रहा था। उसी दौरान गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने उसे देख लिया। उसने कुत्ते को पकड़ना चाहा तो वह बच्ची के शव को वहीं छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना पुलिस काे दी गई।

खानपुर PGI के गेट में लेकर घुसा
गांव कहल्पा के रहने वाले मदन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खानपुर PGI में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। सोमवार को वह गेट नंबर 2 पर तैनात। शाम के समय एक कुत्ता नवजात बच्ची के शव को मुंह में उठाकर गेट के अंदर घुस रहा था। अचानक उसकी नजर उस पर पड़ गई।

कुत्ता बच्ची के शव को मुंह में उठाकर खानपुर पीजीआई के गेट में दाखिल हाे रहा था। गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने उसे देख लिया।
कुत्ता बच्ची के शव को मुंह में उठाकर खानपुर पीजीआई के गेट में दाखिल हाे रहा था। गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने उसे देख लिया।

पकड़ना चाहा तो छोड़कर भागा
जब उसने कुत्ते को पकड़ना चाहा तो वह बच्ची के शव को वहीं छोड़कर फरार हो गया। बच्ची के शव को देखकर वहां भीड़ जमा हो गई। बच्ची के सिर पर खून ही खून लगा था। कुत्ते ने बच्ची के सिर को दांतों से पकड़ा हुआ था।

आसपास के CCTV चेक कर रही पुलिस
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रूम में भिजवा दिया। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरे वगैरह चेक कर रही है ताकि पता चल सके की बच्ची को यहां कौन रखकर गया था। साथ ही सभी अस्पतालों में न्यू डिलीवरी के भी रिकॉर्ड चेक किए जा रहे हैं ताकि बच्ची के मां बाप तक पहुंचा जा सके।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *