हरियाणा के कुरक्षेत्र में सोमवार रात सेक्टर-13 स्थित डॉक्टर के क्लीनीक पर लूट के इरादे से 4 बदमाश दाखिल हुए। बदमाशों का महिला डॉक्टर ने विरोध करने की कोशिश की तो उन्होंने उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद वह घर से सामान लेकर फरार हो गए।

अतुल अरोड़ा का घर में ही क्लीनिक है। डॉ अतुल की पत्नी विनीता डॉक्टर होने के साथ-साथ केक बनाने का भी काम करती है। केक बनवाने के बहाने लूट के इरादे से बदमाश घर में गए और वहां मौजूद सदस्यों और नौकरों को एक कमरे में बंद कर दिया।

लुटेरों को रोकना चाहा तो की हत्या
जब विनीता ने लुटेरों को ऐसा करने से रोका तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया। तेजधार चीज से उसके सिर पर कई वार किए, जिसमें डॉ विनीता की मौत हो गई। लुटेरे घर से CCTV कैमरों की DVR, मोबाइल और ज्वेलरी साथ ले गए। घर से निकलते चोर सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गए। फुटेज में वह एक स्विफ्ट कार में जाते दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस SP पहुंचे घटनास्थल पर
बदमाशों के जाने के बाद परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद खुद SP सुरेंद्र भोरिया पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने मौके के सैंपल भी लिए। पुलिस ने महिला डॉक्टर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही आरोपियों की धरपकड़ के लिए आसपास लगे सीसी टीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैa।

IMA ने की हड़ताल की घोषणा

IMA कुरुक्षेत्र ने डॉ विनीता अरोड़ा के मर्डर के बाद मंगलवार को हड़ताल की घोषणा कर दी है। उनका कहना है कि कुरुक्षेत्र में इस तरीके की घटना पिछले 50 सालों में पहली बार हुई है। डॉ अतुल के क्लीनिक पर रात को भी लोग इलाज कराने के लिए आते थे। अगर ऐसी घटनाएं होती रही तो रात को आए हुए मरीज का इलाज करने से डॉक्टर डरने लग जाएंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *