दुनिया की सबसे बड़ी आधुनिक इलेक्ट्रिक उपकरणों की प्रदर्शनी सीईएस-2023 अमेरिका के लास वेगास में चल रही है। इसमें दुनिया के 174 देशों की 3200 से ज्यादा कंपनियां उपकरणों का प्रदर्शन कर रही हैं। इनमें 35% कंपनियां अमेरिका की हैं।

सीईएस-2023 में नई टेक्नोलॉजी के साथ एक से बढ़कर एक डिवाइस और गैजेट्स पेश किए जा रहे हैं। यहां टेक कंपनी एसर ने डेस्क-बाइक कॉम्बो पेश किया। इसकी सीट पर बैठकर यूजर न सिर्फ अपने ऑफिस का काम कर सकता है, बल्कि डेस्क के नीचे दिए गए पैडल चलाकर लैपटॉप, मोबाइल फोन चार्ज भी कर सकता है।

ये डिवाइस आईटी प्रोफेशनल्स के लिए उपयोगी हो सकती है। इसके अलावा सीईएस-2023 में थ्री फोल्डेबल फोन, गिरगिट की तरह रंग बदलने वाली कार, वायरलेस टीवी और कई तरह के रोबोट पेश किए गए हैं।

यहां हम आपको बता रहे हैं सीईएस-2023 में पेश किए गए गैजेट्स, कार और रोबोट्स की रेंज.

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *