चंडीगढ़ के सेक्टर 2 स्थित राजिंदरा पार्क में आम के बाग में मिले बम को जल्द डिफ्यूज कर दिया जाएगा। यह जिंदा बम सोमवार दोपहर को मिला था। जिसके बाद आर्मी की टीम बुलाई गई है। आर्मी टीम थोड़ी देर में इसे पार्क में ही डिफ्यूज करेगी। आर्मी की चंडी मंदिर स्थित वेस्टर्न कमांड के 2 कर्नल पूरे ऑपरेशन को लीड कर रहे हैं। यह मामला इसलिए बड़ा हो गया क्योंकि जहां बम मिला, उसके आसपास ही पंजाब के CM भगवंत मान और हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्‌टर का सरकारी घर है। वहीं यह पूरा इलाका VVIP है।

बम डिफ्यूज करने के अपडेट्स …

  • खाली जगह में रोबोटिक टेक्नीक से डिफ्यूज किया जा रहा बम।
  • आर्मी के रोबोट ने बम को उठाया, सुरक्षित जगह ले जाया जा रहा।
  • आर्मी की टीम सिक्योरिटी जैकेट्स पहनकर बम की कर रही जांच।
  • मौके पर एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौजूद।
चंडीगढ़ में राजिंदरा पार्क में आम के बाग में मिले बम को डिफ्यूज करने के लिए पहुंची चंडीमंदिर से आर्मी की टीम।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *