हरियाणा के करनाल में पड़ोसियों ने युवक की हत्या कर दी। पड़ोसियों ने रंजिश के चलते पहले गाली-गलौज की फिर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उसे खूब पीटा। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन दिन बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और मजदूरी करके घर चला रहा था।

मृतक रजत की फाइल फोटो।
मृतक रजत की फाइल फोटो।

गांव भौजी खालसा निवासी ईश्वर सिंह ने बताया कि उसका बेटा रजत (27) मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा चला रहा था। उनके पड़ोस का परिवार कई दिनों से रंजिश रखे हुए था। 27 दिसंबर को आरोपियों के साथ उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस दिन मामला शांत हो गया। 30 तारीख को रजत का उनके साथ किसी बात को लेकर दोबारा विवाद हो गया।

शव को कब्जे में लेकर आती पुलिस।
शव को कब्जे में लेकर आती पुलिस।

8 लोगों पर लगाए आरोप
रजत घर के बाहर अकेला ही खड़ा था। पड़ोसियों ने गाली गलौज की तो रजत ने भी उन्हें गाली दे दी। जिसके बाद उस परिवार के 8 लोगों ने रजत के साथ मारपीट की व रजत के सिर पर लाठी से वार किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इंद्री के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
घायल रजत का इलाज इंद्री के अस्पताल में चल रहा था। इस दौरान गांव वालों ने रजत के परिवार के लोगों से कहा कि तुम पुलिस में शिकायत में मत देना। वह पंचायत में समझौता करवा देंगे तो उन्होंने पुलिस को शिकायत नहीं दी और सोमवार देर शाम को तबीयत बिगड़ने से रजत की मौत हो गई।

3 साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया
रजत घर में माता पिता का इकलौता सहारा था। कुछ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। रजत के तीन साल का बेटा है। बचपन में तीन साल के बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं रजत की मौत के बाद परिवार के लोगों पर दुख का पहाड़ टूट पडा।

पुलिस कर रही मामले की जांच
इंद्री थाना के SHO विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आज शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *