भारतीय सरकार ने दिसंबर महीने में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) से 1.49 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। इस बात की जानकारी रविवार को फाइनेंस मिनिस्ट्री ने दी है। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने कहा है कि नवंबर की तुलना में दिसंबर महीने में GST कलेक्शन में 2.5% की ग्रोथ आई है। नवंबर 2022 में ग्रॉस GST कलेक्शन 1.46 लाख करोड़ रुपए रहा था।

दिसंबर महीने में 15% बढ़ा GST कलेक्शन
वहीं दिसंबर 2021 की तुलना में दिसंबर 2022 में GST कलेक्शन में 15.2% की बढ़त आई है। दिसंबर 2021 में ग्रॉस GST कलेक्शन 1.3 लाख करोड़ रुपए रहा था। दिसंबर 2022 के आंकड़े सामने के बाद एक नया रिकॉर्ड भी बन गया है।

लगातार 10वें महीने GST कलेक्शन 1.4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हुआ है। अप्रैल में GST कलेक्शन ने लगभग 1.68 लाख करोड़ रुपए के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छूआ था। वहीं दूसरा सबसे ज्यादा GST कलेक्शन अक्टूबर में 1.52 लाख करोड़ रुपए का रहा था।

दिसंबर में सेंट्रल GST 26,711 करोड़ रुपए रहा
दिसंबर 2022 में सेंट्रल GST 26,711 करोड़ रुपए रहा था, जबकि स्टेट GST 33,357 करोड़ रुपए था। वहीं इंटीग्रेटेड GST 78,434 करोड़ रुपए और सेस 11,005 करोड़ रुपए रहा था। सरकार ने इंटीग्रेटेड GST से सेंट्रल GST में 36,669 करोड़ रुपए और स्टेट GST में 31,094 करोड़ रुपए का सेटलमेंट किया है।

इस सेटलमेंट के बाद दिसंबर महीने में केंद्र और राज्यों का टोटल रेवेन्यू क्रमशः 63,380 करोड़ रुपए और 64,451 करोड़ रुपए था। नवंबर महीने में 7.9 करोड़ ई-वे बिल जनरेट हुए, जो अक्टूबर में जनरेट 7.6 करोड़ ई-वे बिल से काफी ज्यादा थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *