रुड़की के गुरुकुल नारसन का NH 58 नेशनल हाईवे (दिल्ली–हरिद्वार)। शुक्रवार सुबह 5:15 बजे क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार अचानक से 5 से 6 फीट उछलते हुए हाईवे के दूसरी साइड जा गिरी। एक्सीडेंट के बाद पंत जलती हुई कार की खिड़की तोड़कर बाहर निकले। फिलहाल, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत में सुधार हुआ है।

हादसे के बाद दैनिक भास्कर की टीम नारसन रोड पर पहुंची। यहां पर काफी भीड़ लगी हुई थी। अधिकारी हादसे की वजह तलाशने के लिए नाप-जोख कर रहे थे। यहां पता चला कि जिस जगह पर हादसा हुआ है। वह ब्लैक स्पॉट है। 50 मीटर सड़क ऊबड़-खाबड़ है। छोटे-बड़े अनगिनत गड्‌ढे हैं। इसकी पुष्टि जांच के लिए आए अधिकारियों ने भी की। अब प्रशासन ने इस स्पॉट पर डेंजर जोन का साइन बोर्ड भी लगा दिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रोड पर इसी जगह हर महीने 7-8 एक्सीडेंट होते हैं। पिछले महीने 2 लोगों की जान चली गई थी। हादसा ब्लैक स्पॉट के चलते ही हुआ है। हम लोगों ने प्रशासन से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब पंत के एक्सीडेंट के बाद प्रशासन अलर्ट हुआ है। हालांकि इस मसले पर पुलिस जब बात करने की कोशिश की गई तो पुलिस ने ऐसा कोई डेटा नहीं दिया।सुबोध बोले- हर महीने इसी स्पाट पर 2-3 लोगों की जान जाती है
स्थानीय नागरिक सुबोध यहीं बगल में रहते हैं। उन्होंने बताया, “हाईवे पर जो रजबहा निकलता है, वहां पर जंप है। यहां पर गड्‌ढा है। हमेशा यहीं पर एक्सीडेंट होता है। हर माह 2 से 3 लोगों की जान जाती है। प्रशासन को कई बार लिखकर दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।”
परिवहन कर अधिकारी बोले- ब्लैक स्पॉट की वजह से हुआ हादसा
रुड़की आरटीओ के परिवहन कर अधिकारी अखिलेश चौहान ने बताया, “जिस जगह पर ऋषभ पंत की गाड़ी ने उछाल लिया। उस जगह को ब्लैक स्पॉट घोषित किया हुआ है। हादसे के वक्त ऋषभ पंत की गाड़ी डेढ़ सौ से 200 की स्पीड में रही होगी। इस मार्ग पर ज्यादा स्पीड या ओवर स्पीड चलाने वाले लोगों का चालान किया जाता है।”

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *