हरियाणा में कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच सक्रिय मामले बढ़ गए हैं। 24 घंटे में इनकी संख्या बढ़कर 20 पहुंच गई है। चिंताजनक बात यह है कि जिलों में लगातार नए केस मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुग्राम सहित दो अन्य जिलों में 5 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूर पहनें।

चार जिलों में एक्टिव केस
हरियाणा के चार जिलों में एक्टिव केस हैं। सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 16 मामले हैं। फरीदाबाद में 2, जींद और कैथल में 1-1 एक्टिव केस है। जींद का रिकवरी रेट 97.86 प्रतिशत और कैथल का 97.52 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया है। इन जिलों की अपेक्षा गुरुग्राम और फरीदाबाद का रिकवरी रेट बेहतर स्थिति में है। गुरुग्राम का 99.65 और फरीदाबाद का 99.45 प्रतिशत रिकवरी रेट दर्ज किया गया है।

अब तक 10,56,611 की सैंपलिंग
हरियाणा में अब तक 10 लाख 56 हजार 611 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें 10 लाख 45 हजार 854 लोग ठीक हो चुके हैं। 10 हजार 714 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है। हरियाणा का पॉजिटिविटी रेट 0.10 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया है
24 घंटे में 1856 का हुआ वैक्सीनेशन
हरियाणा में 24 घंटे के भीतर 1856 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। 183 लोगों ने पहली खुराक ली और 205 लोगों ने दूसरी खुराक ली। अच्छी बात यह है कि बूस्टर डोज लेने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 24 घंटों में 1468 लोगों ने बूस्टर डोज की खुराक ली।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *