प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन हो गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने उनके निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन ने अपना 100 वर्षों का कर्मयोगी व तपस्वी जीवन जिया है। उनके निधन पर मुझे गहरा दुख है।

दुख को शब्दों में बता पाना मुश्किल ​​​: पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा
वहीं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के निधन पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि मां का जाना बेहद दुखद है। इस दुख को शब्दों में बता पाना मुश्किल है। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे। उनके अलावा हरियाणा BJP के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने भी प्रधानमंत्री की मां के निधन पर दुख प्रकट किया है।

हरियाणा BJP के प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने भी जताया दुख

PM ने ट्वीट कर दी मां के निधन की जानकारी दी
PM मोदी ने ट्वीट कर मां के निधन की जानकारी दी। शुक्रवार की सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर उन्होंने लिखा- शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम। मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा- मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से। हीराबा ने जून में ही अपना 99वां जन्मदिन मनाया था। प्रधानमंत्री मोदी उस समय उनसे मिलने आए थे। उस दौरान PM ने हीराबा के पैर धोकर पानी अपनी आंखों से लगाया था।

ये खबर भी पढ़ें

PM मोदी की मां हीराबा नहीं रहीं: मोदी मां की पार्थिव देह के साथ शव वाहन में बैठे

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *