सरल पोर्टल के माध्यम से बनवाया जा सकता है परिवार पहचान पत्र आधारित पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र
कुरुक्षेत्र 28 दिसंबर अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा आजादी अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में अंत्योदय उत्थान वर्ष में परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) आधारित पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र की ऑनलाइन सेवा को लांच किया गया है। इसके माध्यम से अब पात्र व्यक्ति महज एक क्लिक से अपना पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र बनवा सकते है।
एडीसी अखिल पिलानी ने बातचीत करते हुए कहा कि सरकार की इस पहल से लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे व ऑनलाइन सेवा से काम भी जल्दी होगा। उन्होंने बताया कि पिछड़ा वर्ग के जिन परिवारों ने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में रजिस्ट्रेशन किया है और उन परिवारों की इनकम पीपीपी के माध्यम से वेरीफाई हो चुकी है। वे परिवार सरल पोर्टल के माध्यम से अपना पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरल पोर्टल से उपलब्ध होने वाले पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र पर एडीसी के हस्ताक्षर होंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *