राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आ​ज राजस्थान में चलने का आखिरी दिन है। आज यात्रा 23 किलोमीटर का सफर तय करेगी। आज की यात्रा कटिघाटी पार्क से मंगलवार सुबह करीब 6.30 बजे शुरू हुई और ​​​अलवर शहर से होकर गुजरेगी। 21 दिसंबर की सुबह पहले फेज के दौरान यात्रा हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी। ​​​​

अलवर राहुल गांधी के नजदीकी कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह का क्षेत्र है। राहुल की यात्रा के स्वागत के लिए क्षेत्र में कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। जिले से शकुंतला रावत और टीकाराम जुली गहलोत सरकार में मंत्री हैं।

आज यात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी चल रहे हैं। दौसा के बाद अलवर में भी भारत जोड़ो यात्रा में काफी भीड़ है।

राजस्थान कांग्रेस की सियासत के लिए यात्रा के मायने
राजस्थान कांग्रेस के लिए राहुल गांधी की यात्रा के बहुत से सियासी मायने हैं। CM अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमों के बीच इस यात्रा की वजह से सियासी सीजफायर करवाया गया था। राहुल की यात्रा के गुजरने के बाद अब दोनों खेमों के बीच शांति बरकरार रहती है या नए सिरे से खींचतान बढ़ती है, इस पर सबकी निगाहें टिक गई हैं।

मालाखेड़ा की सभा में राहुल ने दिया मंत्रियों को टास्क
राहुल गांधी ने मालाखेड़ा में हुई भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान की पहली जनसभा में राजस्थान सरकार की तारीफ करने के साथ यह भी साफ तौर पर मैसेज दिया कि आगे भी बहुत कुछ करने की जरूरत है। राहुल ने मंत्रियों को हर महीने 15 किलोमीटर पैदल चलने का सुझाव दिया है। राहुल के इस सुझाव को मंत्रियों के जनता से कनेक्ट नहीं होने से जोड़कर देखा जा रहा है।

चन्नी और गहलोत की सियासी केमिस्ट्री, दोनों हाथ में हाथ डालकर यात्रा में चले। दोनों के बीच पिछले पंजाब चुनाव के समय से गर्मजोशी वाले सियासी रिश्ते हैं।
चन्नी और गहलोत की सियासी केमिस्ट्री, दोनों हाथ में हाथ डालकर यात्रा में चले। दोनों के बीच पिछले पंजाब चुनाव के समय से गर्मजोशी वाले सियासी रिश्ते हैं।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल युवाओं से मिल रहे हैं और उनसे ज्यादा से ज्यादा बात करने की कोशिश करते नजर आते हैं। अलवर में भी एक लड़की राहुल से मिलने को लेकर बैनर लिए नजर आई।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *