गूगल फॉर इंडिया का आठवां एडिशन आज दोपहर 12 बजे नई दिल्ली में होने जा रहा है। कंपनी के CEO सुंदर पिचाई इस इवेंट में शामिल होने के लिए भारत आए हैं। कम्युनिकेशन मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव भी इवेंट में शामिल होंगे। इवेंट में गूगल भारत के लिए कई घोषणाएं कर सकता है। गूगल के पिक्सल फोन की मैन्युफैक्चरिंग पर भी बातचीत होने की उम्मीद है। यूट्यूब पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग होगी।

इवेंट में क्या होगा?
इवेंट में गूगल के CEO सुंदर पिचाई मुख्य भाषण देंगे। इसमें भारत पर केंद्रित प्रोडक्ट की घोषणाएं हो सकती है। अश्विनी वैष्णव और पिचाई के बीच बातचीत भी होगी। गूगल के लीडर्स और एक्सपर्ट नए डेवलपमेंट को शेयर करेंगे। गूगल ने अपने अनाउंसमेंट में कहा, ‘भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को हर भारतीय के लिए ज्यादा सहायक और सुरक्षित बनाने की हमारी यात्रा के अगले कदमों पर हमारे लिडर्स और एक्सपर्ट से सुनें।’

इवेंट की जानकारी गूगल इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। इसमें बताया गया है कि गूगल के CEO सुंदर पिचाई और कम्युनिकेशन मिनिस्टर की इवेंट में बातचीत होगी।
इवेंट की जानकारी गूगल इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। इसमें बताया गया है कि गूगल के CEO सुंदर पिचाई और कम्युनिकेशन मिनिस्टर की इवेंट में बातचीत होगी।

पिचाई 5 साल बाद भारत दौरे पर
सुंदर पिचाई 5 साल के लंबे अंतराल के बाद भारत दौरे पर आए हैं। रिपोर्टों के अनुसार पिचाई के इस दौरे का मकसद नए प्रोडक्ट के अनाउंसमेंट के साथ भारत सरकार के साथ गूगल के संबंधों को मजबूत करना भी है। हाल ही में गूगल पर भारत में कॉम्पिटिशन कमीशन ने डॉमिनेंट पोजीशन के दुरुपयोग के मामले में 2,274 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था। इसे लेकर भी चर्चा होने की उम्मीद की जा रही है।

पिचाई के भारत दौरे के बारे में संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘हम कई मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उनसे मिलेंगे। हम भारत में गूगल फोन के निर्माण, ऐप डेवलपर ईको सिस्टम विकसित करने, साइबर सुरक्षा, और भारतीय भाषाओं के उपयोग पर चर्चा करेंगे।’ पिचाई की भारत यात्रा से पहले गूगल पब्लिक पॉलिसी के वाइस प्रेसिडेंट विल्सन व्हाइट और पॉलिसी ग्लोबल हेड करण भाटिया समेत कुछ टॉप अधिकारी भारत आए थे।

चीन से मैन्युफैक्चरिंग शिफ्ट करना चाहता है गूगल
न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल चीन में फॉक्सकॉन में हो रहे पिक्सल 7 फोन की आधी मैन्युफैक्चरिंग को वियतनाम शिफ्ट करना चाहता है। हालांकि, उसकी भारत के साथ भी बातचीत हुई है। अगर बातचीत सफल होती है तो एपल और सैमसंग के बाद बड़ी कंपनियों में गूगल भारत को एक्सपोर्ट सेंट्रिक मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में इस्तेमाल करने वाला तीसरा मोबाइल डिवाइस मेकर होगा।

हाल ही में लॉन्च हुआ था पिक्सल 7
दो महीने पहले न्यू यॉर्क में ‘मेड बाय गूगल’ इवेंट में कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन की लॉन्चिंग की थी। 59,999 रुपए की कीमत के साथ पिक्सल 7 और 84,999 रुपए में पिक्सल 7 प्रो मोबाइल की लॉन्चिंग की गई थी। गूगल ने अपने 5G स्मार्टफोन के साथ अपनी स्मार्टवॉच भी लॉन्च की थी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *