शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म पठान को लेकर मध्यप्रदेश में विवाद बढ़ता जा रहा है। इस विवाद में अब एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की एंट्री हो गई है। स्वरा ने ट्वीट के जरिए सत्ताधारी नेताओं पर निशाना साधा है। उधर, सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- ऐसे हीरो-हीरोइन की फिल्में नहीं देखनी चाहिए, जो भगवा को बेशर्म कहते हैं।

स्वरा भास्कर का ट्वीट

स्वरा भास्कर ने यही ट्वीट करते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर कटाक्ष किया।
स्वरा भास्कर ने यही ट्वीट करते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर कटाक्ष किया।

साध्वी प्रज्ञा बोलीं- मुंहतोड़ जवाब नहीं, मुंह तोड़कर हाथ में रखने की हिम्मत रखते हैं
फिल्म में भगवा को लेकर हुए विवाद में सांसद साध्वी प्रज्ञा ने भी बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं जनता से अपील करती हूं कि ऐसे हीरो-हीरोइन को जिसने भगवा को बेशर्म कहा उनको जवाब दो। इनके पेट पर लात मारो। इनकी कोई फिल्म मत देखो। जैसे ही इनके पेट पर लात पड़ेगी ये यहां से भाग जाएंगे। अगर आप सच्चे हिंदू हैं, आपके अंदर हिंदू का रक्त है तो इस फिल्म को कभी नहीं देखेंगे।

जिसने भगवा का अपमान किया उसको भाजपा ने और हमारी जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। अब भगवा को अगर कोई अपमानित करेगा तो उसको मुंहतोड़ जवाब नहीं, उसका मुंह तोड़कर हाथ में रखने की हिम्मत रखते हैं। और इसलिए रखते हैं क्योंकि सनातनी जीवित हैं। भगवा हमारे देश की आन-बान-शान है। हमारे देश, हमारे भगवा और संस्कृति को अपमानित करने का प्रयास किया गया तो कोई नहीं बचेगा। जरूरत पड़ी तो हम ऐसे लोगों को आंदोलन के जरिए जवाब देंगे।’

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *