हरियाणा के रोहतक में बार चुनाव आज होंगे। जिसमें कुल 5 पदों पर चुनाव होना है। इन पांचों पदों पर कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिसने भविष्य का फैसला 3083 अधिवक्ता मतदान के जरिए करेंगे। वहीं प्रधान पद पर दो अधिवक्ताओं ने दावेदारी ठोकी है। इनमें 7 बार प्रधान बन चुके लोकेंद्र सिंह फोगाट व 2 दफा चुनाव में हार का सामना करने वाले संजीव बत्रा में टक्कर हैं।

प्रधान पद के उम्मीदवार संजीव बत्रा
प्रधान पद के उम्मीदवार संजीव बत्रा

3 पदों पद 2-2 उम्मीदवार
रोहतक बार एसोसिएशन में प्रधान, सह सचिव व पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए 2-2 आवेदन किए। वहीं सबसे ज्यादा दावेदार महासचिव पद पर 5 अधिवक्ताओं ने नामांकन फार्म भरा। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के लिए 60 ने आवेदन आए हैं। प्रधान पद के दावेदार ही नहीं अन्य उम्मीदवारों ने भी जीत के लिए काफी प्रयास किए।

प्रधान पद के उम्मीदवार लोकेंद्र सिंह फोगाट
प्रधान पद के उम्मीदवार लोकेंद्र सिंह फोगाट

प्रधान पद के लिए नामांकन
1. लोकेंद्र सिंह फोगाट
2. संजीव बत्रा

नामांकन फार्म जमा करवाते हुए अधिवक्ता।
नामांकन फार्म जमा करवाते हुए अधिवक्ता।

उप प्रधान पद के लिए नामांकन
1. अजय ओहलान
2. करण सिंह नारंग
3. विजय कुमार छिकारा

महासचिव पद के लिए नामांकन
1. अनिल कुमार शर्मा
2. चेतना
3. एतबार सिंह
4. राज करण पंघाल
5. रोहित सुहाग

सह सचिव पद के लिए नामांकन
1. सुशीला देवी
2. यामिनी

पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन
1. सतीश कुमार तंवर
2. सतीश कुमार

बार चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए कमेटी।
बार चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए कमेटी।

5 बजे तक होगा मतदान
चुनाव अधिकारी सतबीर सिंह नेहरा, सह चुनाव अधिकारी आरएन सैनी व जयपाल शर्मा ने बताया कि 16 दिसंबर को रोहतक बार एसोसिएशन में चुनाव होगा। चुनाव के लिए मतदान सुबह 8 से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इसमें लंच टाइम 1.30 से 2 बजे का होगा। मतों की गिनती 5 बजे के बाद होगी। वहीं 16 दिसंबर को ही चुनाव के परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। वहीं नए पदाधिकारी भी मिल जाएंगे।

आजीवन सदस्यों के लिए बनेगा आदर्श मतदान केंद्र
चुनाव अधिकारी सतबीर सिंह नेहरा ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन में होने वाले वार्षिक चुनाव में बार काउंसिल द्वारा जारी हिदायतों का सख्ती से पालन होगा। सभी संभावित उम्मीदवारों से आग्रह किया कि वो भी इसका पालन करें। मतदाता सूची में करीब 150 आजीवन सदस्य हैं। जिनके लिए एक विशेष व्यवस्था की जाएगी, जिसमें आदर्श मतदान केंद्र बनाया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *