हरियाणा के रेवाड़ी में शादी समारोह में DJ पर नाचते वक्त मामूली कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने दो सगे भाइयों और उनके नौकर पर हॉकी से हमला कर दिया। इसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपियों ने उनकी गाड़ी को भी तोड़ दिया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हांसाका में शादी समारोह में गए थे
मिली जानकारी के अनुसार, भिवाड़ी के अरावली विहार में रहने वाले आजाद सिंह ने बताया कि बीती रात वह अपने परिवार और उसका छोटा भाई शहजाद अपने नौकर अजय पांडेय तथा श्रीचंद्र रेवाड़ी के गांव हांसाका में सुभाष के लड़के की शादी में आए हुए थे। देर रात करीब 11 बजे जब वापस हांसाका से कार में भिवाड़ी लौट रहे थे।

वैगनार कार ने ओवरटेक कर रोका
इसी दौरान दिल्ली रोड पर पीछे से एक तेज रफ्तार एक सफेद रंग की वैगनार कार आई और गांव जोनावास के समीप उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी से आकर टकराई, जिसमे 3-4 लड़के सवार थे। ये सभी गांव हांसाका में शादी समारोह में उनके साथ DJ पर नाच रहे थे। आरोपियों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया।

लाल रंग की स्विफ्ट कार में आए आरोपी
इसके बाद एक और तेज रफ्तार लाल रंग की स्विफ्ट कार आकर उनके पास रुकी, जिसमें सवार आरोपियों ने शहजाद व उसके नौकर पर हॉकी से हमला करना शुरू कर दिया। पीछे चल रहे आजाद ने जब अपनी गाड़ी उनके पास रोकी तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। आरोपियों ने उनकी वैगनार कार को भी तोड़ दिया।

पुलिस को फोन करने पर फेंका मोबाइल
आजाद ने बताया कि जब मैने डायल-112 पर पुलिस को फोन करना चाहा तो आरोपियों ने उसका फोन भी फेंक दिया, जो बाद में तलाश करने पर वहीं पर मिला गया। इस हमले में शहजाद के सिर में गंभीर चोटें आई है। जिसे धारूहेड़ा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस ने आजाद की शिकायत पर दो नामजद सहित कई लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *