उद्यान विभाग के महानिदेशक ने किया सिकरी फार्म का दौरा
शाहबाद मारकंडा 2 दिसंबर द्यान विभाग के महानिदेशक डॉ. अर्जुन सिंह सैनी ने कहा कि रासायनिक खेती ने भले ही उत्पादन के आंकड़े में वृद्धि की है, लेकिन इसके जरिए एक से बढक़र एक नई बीमारियां भी मानव शरीर में पहुंच रही हैं। रासायनिक दुनिया में यदि कोई बदलाव ला सकता है तो वह जैविक खेती ही है।
उद्यान विभाग के महानिदेशक डॉ. अर्जुन सिंह सैनी शुक्रवार को सिकरी फार्म का दौरा करने पहुंचे थे। महानिदेशक डॉ. अर्जुन सिंह सैनी ने कहा कि बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए केवल रासायनिक और प्राकृतिक खेती ही विकल्प हैं और इसके लिए सरकार के साथ-साथ किसानों और आम आदमी को भी मिलजुलकर प्रयास करने होंगे। सरकार इस दिशा में भरपूर प्रयास कर रही है और किसानों को जागरूक करने से लेकर उन्हें प्राकृतिक और जैविक खेती के लिए संसाधन उपलब्ध करा रही है। साथ ही इनके फायदे और रासायनिक खेती के दुष्प्रभाव के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। इस मौके पर उन्होंने फार्म की प्रत्येक यूनिट का दौरा कर बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने वर्मी खाद बनाने की पूरी प्रक्रिया जानी और कुछ सुझाव भी दिए। फार्म स्थित श्रीरामनाथ मृदा जांच लैब जाकर भी उसकी प्रक्रिया के बारे में जाना। इस मौके पर उनके साथ जीतेंद्र जीत, वरूण शर्मा, जितेंद्र कुमार, गौरव प्रजापत, संतोष कुमार, कुमार राजीव आदि उपस्थित थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *