उपायुक्त शांतनु शर्मा के प्रयासों से एनआईसी तैयार की कुरुक्षेत्र दर्शन मोबाईल एप, कुरुक्षेत्र के इतिहास, पर्यटन स्थलों और 48 कोस के तीर्थों की तमाम जानकारियां मिलेंगी एप पर
कुरुक्षेत्र 23 अक्टूबर सूर्य ग्रहण मेला-2022 के तमाम अहम पहलू प्रशासन की कुरुक्षेत्र दर्शन मोबाइल एप पर देखें जा सकेंगे। इस मोबाइल एप पर सूर्यग्रहण मेले से संबंधित तमाम अहम जानकारियां अपलोड कर दी गई है। इस एप पर कुरुक्षेत्र कैसे पहुंचें, कुरुक्षेत्र का इतिहास, पर्यटन स्थल और 48 कोस के तीर्थों का पूरा इतिहास देखा जा सकेगा। इस मोबाइल एप को उपायुक्त शांतनु शर्मा के आदेशानुसार एनआईसी के अधिकारी विनोद सिंगला व उनकी टीम द्वारा तैयार किया गया है।
सूर्य ग्रहण मेला-2022 में देश-प्रदेश के लाखों लोग ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर के साथ-साथ आसपास के सरोवरों में स्नान करने के लिए पहुंचेंगे। इस वर्ष कुरुक्षेत्र में सूर्य ग्रहण के स्पर्श का समय 4 बजकर 27 मिनट और सूर्यास्त व मोक्ष का समय 5 बजकर 39 मिनट रहेगा। इस समयावधि के दौरान स्पर्श और मोक्ष के समय लोग सरोवरों में स्नान करते है और पुण्य के भागीदार बनते है। इस सूर्य ग्रहण के महत्व और लोगों की श्रद्धा तथा दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा कुरुक्षेत्र दर्शन मोबाइल एप तैयार की गई है। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने मोबाइल एप के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि एनआईसी अधिकारी विनोद सिंगला और उनकी टीम के द्वारा कुरुक्षेत्र दर्शन मोबाइल एप तैयार की गई है और इस मोबाइल एप को कुरुक्षेत्रा.एनआईसी.इन से भी लिंक कर दिया गया है। इस साइट पर जाने के बाद कुरुक्षेत्र दर्शन मोबाइल एप को देखा जा सकेगा। यह एप एक एंड्रायड एप है।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र दर्शन मोबाइल एप पर कुरुक्षेत्र के सभी पर्यटन स्थलों की पूरी डिटेल को पढ़ा और देखा जा सकता है। इस एप पर कुरुक्षेत्र आने के तमाम मार्गों और संसाधनों का ब्यौरा भी अंकित किया गया है। इसके अलावा करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद और पानीपत जिले में स्थित 48 कोस के तीर्थों का भी ब्यौरा एप पर मिलेगा। उन्होंने कहा कि मोबाइल एप पर सूर्य ग्रहण मेला-2022 से संबंधित तमाम अहम जानकारियां अपलोड की गई है। इस एप पर सूचना केंद्र, महिला हेल्पलाइन नंबर, कंट्रोल रुम, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ तमाम अहम दूरभाष नंबर भी अंकित किए गए है। इसके साथ-साथ सूर्य ग्रहण मेला के दौरान ब्रह्मसरोवर पर स्थित सभी घाटों की जानकारी भी नक्शे सहित अपलोड की गई है। इस मोबाइल एप पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 का शेड्यूल और अन्य जानकारियां भी डाली गई है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *