कुरुक्षेत्र, 4 अगस्त। हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा है कि हरियाणा से भारतीय जनता पार्टी की सरकार जा रही है और भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार आने वाली है। हरियाणा की जनता का मोह भाजपा से भंग हो गया है और कांग्रेस को लगातार जनता का भारी समर्थन मिल रहा है  वे गांव फतुहपुर में सैकड़ो लोगों को कांग्रेस में ज्वाइन करवाने के बाद बातचीत कर रहे थे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर पृथ्वी भगत व मास्टर रविंद्र समेत सैकड़ो लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा। अशोक अरोड़ा ने सभी को आश्वस्त किया कि कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं का पार्टी में पूरा मान सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर मायाराम चंद्रभानपुरा, रामदिया, सुखबीर सिंह व श्री राम समेत अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 10 वर्षों के राज में जनता परेशान ही रही है। भाजपा ने हर वर्ग को परेशान करने का काम किया है। 10 वर्ष पोर्टल के नाम पर जनता को उलझाकर रखा और सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं दिया। पूर्व मंत्री ने कहा की सरकार का काम जनता को सुविधा पहुंचाना होता है ना कि मुनाफा कमाना लेकिन भारतीय जनता पार्टी के राज में सरकार मुनाफा कमाने में लगी रही और साहूलियत के नाम पर नगन्य नजर आई। आज प्रदेश क्राइम का अड्डा बन चुका है। दिनदहाड़े हरियाणा में कत्ल हो रहे हैं और लूट व चोरी की घटनाएं आए दिन घट रही है। लेकिन सरकार कानून व्यवस्था बनाने में नाकामयाब रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हरियाणा में कानून राज नहीं बल्कि गुंडा राज चल रहा है।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि आज देश व प्रदेश में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। गृहणियों के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। हर चीज महंगी हो रही है। युवा वर्ग कॉलेज में दाखिला लेने की बजाय विदेश की तरफ भाग रहे हैं। जो भारतीय जनता पार्टी की सरकार पहले युवाओं को रोजगार देने की बात कर रही थी, शासन हाथ में आने के बाद आपने वायदों से मुकरती नजर आई। अशोक अरोड़ा ने कहा कि अब प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि भाजपा सरकार को चलता करेगी और हरियाणा प्रदेश में भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *