करनाल, 4 अगस्त। उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि सरकार और प्रशासन प्र्यावरण संरक्षण और संवर्धन के प्रति पूरी तरह गंभीर है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए सरकार द्वारा एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में सभी जिलावासियों को बढचढ़ कर भाग लेना चाहिए और मानसून सत्र में अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इससे निपटने का एक ही प्राकृतिक तरीका है, पौधारोपण। पेड़ हवा में मौजूद जहरीली गैस सल्फर डाइऑक्साइड, नाईट्रोजन ऑक्साइड और छोटे कण को अवशोषित कर सकते हैं।
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। एक पौधा वृक्ष बनकर बहुमूल्य ऑक्सीजन निशुल्क प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण प्रदूषण और बढ़ते तापमान को देखते हुए हमारे इर्द-गिर्द हरियाली का होना जरूरी है। वनों के विकास से ही मानव का विकास संभव है। इसलिए हमें वन क्षेत्र को बढ़ाना चाहिए और अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। हम सभी को इस मानसून सत्र में पौधारोपण करने उपरांत उनकी देखभाल करने का भी संकल्प लेना है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *