कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक जशनदीप रंधावा के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप रविन्द्र पुत्र धर्मपाल वासी हिनौरी व अजय पुत्र महेंद्र सिंह वासी हिनौरी डेरा जिला करनाल को गिरफ्तार करके उनके कब्ज़ा से 1 किलो 10 ग्राम सुल्फा/चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है।

 जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 1 अगस्त को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के मार्ग-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार, हवलदार पवन कुमार, भजन सिंह, ईएसआई बलवंत सिंह, एसपीओ गुरदेव सिंह व गाड़ी चालक हवलदार बलविन्द्र सिंह की टीम अपराध तलाश मे हिनौरी चौंक लाडवा पर मौजूद थी।  पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि रविन्द्र पुत्र धर्मपाल व अजय पुत्र महेंद्र सिंह वासीयान हिनौरी डेरा जिला करनाल सुल्फा/चरस बेचने का काम करते है। जो आज भी मोटरसाईकिल नम्बर एचआर-75-बी-3925 पर हिनौरी से होते हुए लाडवा की तरफ जायेंगे । अगर हिनौरी रोड लाडवा के पास टी-प्वाईट पर नाकाबन्दी की जाये तो रविन्द्र व अजय  सुल्फा/चरस सहित काबू आ सकते हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने टी-प्वाईट हिनौरी रोड लाडवा के पास नाकाबंदी करके चैकिंग शुरू कर दी। मौका पर राजपत्रित अधिकारी श्री अशोक कुमार डीएसपी मुख्यालय को बुलाया गया। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को मोटरसाईकिल नम्बर एचआर-75बी-3925 पर दो लडके आते हुए दिखाई दिये। पुलिस टीम ने मोटरसाईकिल को रोककर नामपता पूछने पर उन्होंने अपना नाम रविन्द्र पुत्र धर्मपाल वासी हिनौरी व अजय पुत्र महेंद्र सिंह वासी हिनौरी डेरा जिला करनाल बताया। पुलिस टीम द्वारा राजपत्रित अधिकारी के सामने आरोपियों क उनकी मोटरसाईकिल की तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 1 किलो 10 ग्राम सुल्फा/चरस बरामद हुई। आरोपियों की प्रयोग मोटरसाईकिल को भी काबू किया गया । आरोपियों के खिलाफ थाना लाडवा में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके पीएसआई जसबीर सिंह ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *