मनोहर लाल ने कोहण्ड गांव के सतीश को 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता के लिए किया चैक भेंट, सतीश ने केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल व विधायक हरविन्द्र कल्याण का किया धन्यवाद।

केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल पहुंचे कर्ण कमल, पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया गर्म जोशी के साथ स्वागत।

केन्द्रीय मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं व आमजनता की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को समाधान के दिए निर्देश।
करनाल, 3 अगस्त। 
  केन्द्रीय ऊर्जा, आवासीय एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल शनिवार को करनाल प्रवास के दौरान कर्ण कमल भाजपा कार्यालय पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले। पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ के साथ केन्द्रीय मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर मनोहर लाल ने कोहण्ड गांव के सतीश कुमार को 50 हजार रूपये की राशि का चैक आर्थिक सहायता के रूप मेें भेंट किया। इस अवसर पर मनोहर लाल ने कहा कि जनसेवा ही भाजपा सरकार की प्राथमिकता है और अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए गरीब, जरूरतमंद व वंचित लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मनोहर लाल ने ओलम्पिक गेम्स में पदक हासिल करने वाले खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
बता दें कि केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल के समक्ष विगत 13 जुलाई को घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में जन संवाद के दौरान कोहण्ड गांव की शीला देवी ने आर्थिक मदद के लिए फरियाद की थी। जनसंवाद के दौरान विधायक हरविन्द्र कल्याण ने शीला देवी की फरियाद को वाजिब बताते हुए केन्द्रीय मंत्री से आर्थिक मदद का अनुरोध किया था, जिसके फलस्वरूप मनोहर लाल ने आज करनाल प्रवास के दौरान शीला देवी के पुत्र सतीश कुमार को 50 हजार रूपये की राशि का चैक आर्थिक सहायता स्वरूप भेंट किया, चैक लेकर शीला देवी के बेटे सतीश कुमार बेहद खुश नजर आए। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल व विधायक हरविन्द्र कल्याण का आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने पर धन्यवाद किया।
इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं तथा आमजनता की नीजि व सामुहिक समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। विधायक हरविन्द्र कल्याण ने घरौंडा तथा विधायक रामकुमार कश्यप ने इंद्री से आए लोगों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए केन्द्रीय मंत्री से आग्रह किया। प्रजापति समाज व पाल गडरिया समाज के लोगों ने अपने-अपने समाज की धर्मशाला बनवाने के लिए अनुरोध किया। इसी प्रकार से मधुबन-सिरसी गांव की महिला एवं पुरूषों ने गांव के शमशान घाट के रास्ते का टूटे हुए पुल को ठीक करवाने का अनुरोध किया। इस कार्य को पूरा करवाने के लिए पूर्व मेयर रेनू बाला गुप्ता व भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष बृजगुप्ता ने भी केन्द्रीय मंत्री से अनुरोध किया।
इस मौके पर विधायक हरविन्द्र कल्याण, विधायक रामकुमार कश्यप, मुख्यमंत्री के ओएसडी संजय बठला, जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, जिला महासचिव सुनील गोयल व जयभगवान सिकरी, कोषाध्यक्ष बृज गुप्ता, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य कपिल अत्रेजा, पूर्व विधायक जिले राम शर्मा, स. बख्शीश सिंह विर्क, भगवान दास कबीरपंथी, भाजपा नेता प्रवीन लाठर, अमरनाथ सौदा, एडवोकेट विजय वेदपाल, मीना चौहान, मुकेश अरोड़ा, ईलम सिंह, मदन गुर्जर, कविन्द्र राणा, किशोर नागपाल, सुमित नरवाल, पूर्व पार्षद राजेश अग्गी, मेघा भंडारी, नवीन, पूर्व सरपंच बिट्टू काछवा सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *