कुरुक्षेत्र, 30 जुलाई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में 7 से 11 अगस्त तक कुवि के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग तथा संस्कृति सोसाइटी फॉर आर्ट्स एंड कल्चरल डेवलपमेंट  के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले 7वें हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में देश-विदेश के  विभिन्न कलाकारों को उनके उत्कृष्ट अभिनय के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए डीवाईसीए निदेशक प्रो. विवेक चावला एवं धर्मेन्द्र डांगी ने बताया कि हरियाणवी सिनेमा, कला एवं संस्कृति के विकास को समर्पित हरियाणा का एकमात्र फिल्म महोत्सव कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल एवं सीनेट हॉल में आयोजित किया जाएगा।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि इस समारोह में कलाकारों को हरियाणा सिनेमा के विकास और वृद्धि तथा सिनेमा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सत्यजीत रे उत्कृष्टता पुरस्कार, पीटी. जसराज हरियाणा रतन पुरस्कार, सुनील दत्त मेमोरियल अवार्ड, पंडित लक्ष्मी चंद हरियाणा गौरव पुरस्कार, ओम पुरी लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार, देवी शंकर प्रभाकर लाइफटाइम पुरस्कार, वेद कुमारी हरियाणा आइकन पुरस्कार, प्रदीप हुड्डा उत्कृष्टता पुरस्कार, रचनात्मक लेखन के लिए का अब्बास पुरस्कार, मेहर मित्तल मेमोरियल पुरस्कार, ओपी हरियाणवी मेमोरियल पुरस्कार, दरियाओ सिंह मलिक मेमोरियल पुरस्कार, हरियाणवी साहित्य उत्कृष्टता पुरस्कार, हरियाणवी लोक प्रतीक पुरस्कार, हरियाणवी सिनेमा के सदाबहार कलाकार, रंगमंच कला के लिए भारतेंदु पुरस्कार तथा सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता और अभिनेत्री पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में फिल्म जगत की जानी मानी हस्तियां यशपाल शर्मा, रज़ा मुराद, राजेंद्र गुप्ता, शिखा मल्होत्रा, योगराज सिंह, अवतार गिल, एकता तिवारी, शिशिर शर्मा भाग लेंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *