अरविंद केजरीवाल का दिल्ली में तीन बार मुख्यमंत्री बनना हरियाणा के लिए गर्व की बात: बलजिंद्र कौर

हरियाणा की जनता ने सभी पार्टियों को मौका दिया लेकिन न बिजली, न अच्छी शिक्षा और न अच्छी चिकित्सा मिली: अनुराग ढांडा

बीजेपी ने युवाओं, किसानों और गरीबों को बर्बाद करने का काम किया: अनुराग ढांडा

जो आपके बच्चों को 4 साल में रिटायर करना चाहते हैं, उनको राजनीति से रिटायर करदो: अनुराग ढांडा

इस बार हरियाणा की जनता अपने बेटे अरविंद केजरीवाल को मौका देने जा रही : अनुराग ढांडा

फतेहाबाद, 29 जुलाई

आम आदमी पार्टी पंजाब की कैबिनेट दर्जा प्राप्त विधायक बलजिंद्र कौर ने सोमवार को फतेहाबाद में बदलाव जनसभा को संबोधित कर हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल के लिए जनता का समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब की राजनीति बदल दी, अब हरियाणा की बारी है। ‘‘आप’’ की सरकार बनने पर दिल्ली व पंजाब की तरह हरियाणा में भी शानदार स्कूल-अस्पताल बनाएंगे और मुफ्त व 24 घंटे बिजली देंगे। हर गांव-शहर में मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे, सरकारी स्कूल-अस्पताल ठीक करेंगे और सबको मुफ्त शिक्षा और इलाज देंगे। पिछले 10 साल में भाजपा की सरकार ने हरियाणा में कोई काम नहीं किया। इस दौरान हरियाणा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, प्रदेश उपाध्यक्ष हरपाल भट्टी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अनिल रंगा, किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप भांभू, लोकसभा अध्यक्ष कुलदीप गदराना, जिलाध्यक्ष गुरविंदर गरजा, लक्ष्य गर्ग, जयविंदर मचेऊ और कमल बिसला मौजूद रहे।

उन्होंने कहा ये हरियाणा के लिए गर्व की बात है कि हरियाणा से निकला आम घर का व्यक्ति दिल्ली में जाकर तीन बार मुख्यमंत्री बनता है। अरविंद केजरीवाल वो शख्स हैं जिसने देश की राजनीति की दशा और दिशा बदल दी। इस जनसभा की एक खास बात है कि जब माताएं बहनें निकल कर आ जाती हैं तो हर मोर्चे को को फतेह करती हैं। उन्होंने कहा कि जिस तादात में लोग यहां पहुंचे हैं, ये बता रहा है कि पूरा हरियाणा आम आदमी पार्टी को वोट देने जा रहा है। आपका जुनून बता रहा है कि फतेहाबाद में इस बार झाड़ू चलेगा।

उन्होंने कहा कि आज पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है उसमें सबसे बड़ा योगदान महिलाओं का है। महिलाओं ने झाड़ू हाथ में पकड़कर घर घर जाकर प्रचार किया। हरियाणा में भी महिलाएं आगे आएं और झाड़ू का प्रचार करें। जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की छोटी छोटी सभाएं होती थी तो लोग कहते थे क्या ये आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे। आज मैं दिल्ली और पंजाब के लोगों का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने हमारा साथ दिया और आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई।

उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री को जेल में डाला गया है। बीजेपी ने हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को बिना कसूर जेल में डाल रखा है। मोदी सरकार अरविंद केजरीवाल से डरी हुई है। क्योंकि उनको पता है देश का आने वाला प्रधानमंत्री अरविंद केजरीवाल है। बीजेपी को केवल अरविंद केजरीवाल ही सत्ता से बाहर कर सकते हैं। दिल्ली और पंजाब के लोगों ने अरविंद केजरीवाल का साथ दिया अब हरियाणा की बारी है। क्योंकि अरविंद केजरीवाल हरियाणा की धरती पर पैदा हुए हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों ने सभी पार्टियों को मौका दिया लेकिन किसी ने हरियाणा के लिए कुछ नहीं किया। इसलिए इस बार एक मौका “हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल” को दीजिए। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सरकार बनाने से पहले जो वादे किए थे उनको सरकार ने पहले ही साल में पूरा करने का काम किया।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग दूसरी पार्टियों को वोट डाल डालकर थक गए थे। लेकिन किसी भी पार्टी और सरकार ने 24 घंटे और मुफ्त बिजली नहीं दी थी। आज पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार 24 घंटे और मुफ्त बिजली देती है। पंजाब में 90% घरों का बिजली बिल जीरो आता है। किसानों के लिए भी खेतों में 16-18 घंटे बिजली दी जाती है। आम आदमी पार्टी मात्र दो साल में 43 हजार युवाओं को नौकरी दे चुकी है।

वहीं, ‘‘आप’’ हरियाणा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा की जनता से सभी पार्टियों को मौका दिया। क्या आपको 24 घंटे बिजली मिलती है, क्या अच्छे अस्पताल मिले हैं। क्या बच्चों के लिए अच्छे सरकारी स्कूल बन गए ताकि बच्चे पढ़ सके और क्या बच्चों को रोजगार मिल गया। बीजेपी ने पिछले 10 सालों में हरियाणा को लूटने का काम किया। युवाओं को, किसानों को गरीबों को बर्बाद करने का काम किया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग इतने भोले हैं, उन्होंने सबको मौका दिया। जिन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि हमें वोट दो, उनको सत्ता में लाने का काम किया, लेकिन कोई भी पार्टी मूलभूत मुद्दे स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी का इंतजाम नहीं कर पाई। हरियाणा ने बदल बदलकर सभी पार्टियों की सरकार बनवाने का काम किया। इस बार अपने बेटे और हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को मौका देने जा रही है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब की राजनीति बदल दी। वो हरियाणा के लाल केजरीवाल है। पूरी दुनिया उनको उनके काम के लिए जानती है। वो इसी मिट्टी में पैदा हुए और यहां का नाम पूरी दुनिया ने रोशन किया।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल से बीजेपी की तानाशाही के सामने बड़े-बड़े नेताओं ने घुटने टेक दिए। बड़े बड़े व्यापारियों ने घुटने टेक दिए। पूरे देश के अंदर एकमात्र हरियाणा की माटी का लाल अरविंद केजरीवाल ही है जो इनकी आंखों में आंखें डालकर इनसे टक्कर ले रहा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि झुकूंगा नहीं, पीछे नहीं हटूंगा। जेल में डाल देंगे, लेकिन कोई भी ताकत उन्हें अपने ईमान से डिगा नहीं सकती। आप लोग भी तय कर लेना बीजेपी की एक सीट भी नहीं आनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने देश के युवाओं को अग्निवीर बनाकर छोड़ दिया है। पहले युवा सड़कों पर दौड़ लगाने का काम करते थे। अब प्रदेश के हर गांव की सड़कें सूनी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने युवाओं को अग्निवीर बनाने का काम किया है। जो आपको बच्चों को 4 साल में रिटायर करना चाहता है। उनके नेताओं को राजनीति से रिटायर करदो।

उन्होंने कहा हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए पांच गारंटी दी है। अरविंद केजरीवाल अपनी गारंटी को पूरी करके दिखाते हैं। दिल्ली और पंजाब में उनकी गारंटी पूरी हो रही हैं। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा को पहली गारंटी दिल्ली और पंजाब की तरह घरेलू बिजली फ्री करने की दी है। ‘‘आप’’ की सरकार बनने के बाद हरियाणा में घरेलु बिजली फ्री और 24 घंटे मिलेगी। दूसरी गारंटी, दिल्ली और पंजाब की तरह हर गांव और हर शहर में मोहल्ला क्लीनिक बनाने का काम करेंगे। सरकारी अस्पताल अच्छे होंगे, सबका अच्छा और फ्री इलाज होगा। तीसरी गारंटी, सरकारी स्कूलों को अच्छा बनाएंगे, जहां अच्छी और फ्री शिक्षा मिलेगी। चौथी गारंटी, हर महिला को हर महीने एक हजार रुपए देने का काम करेंगे। पांचवीं, हर बेरोजगार युवा को रोजगार देंगे। इस बार विधानसभा चुनाव में झाड़ू के निशान पर वोट देना है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *