कर्मचारियों ने मांगों को लेकर कुरुक्षेत्र में सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा

कुरुक्षेत्र, 22 जुलाई : हरियाणा गवर्नमेंट पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजिस्ट्रेशन नंबर 41 मुख्यालय चरखी दादरी कैंप कार्यालय करनाल संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की जिला कमेटी द्वारा अशोक यादव जिला प्रधान कुरुक्षेत्र की अध्यक्षता में जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों की 21 सूत्रीय मांगों का मांग पत्र मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया। धरने का संचालन जिला सचिव राम रतन शर्मा ने किया। अपने सम्बोधन प्रदेश अध्यक्ष कुलवंत शर्मा ने बताया कि हरियाणा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रांतीय कमेटी के आवाहन पर प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों के कार्यालयों पर 22 जुलाई से 2 अगस्त 2024 तक प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों की मांगों का मांग पत्र मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को भिजवाया जाएगा। कर्मचारियों की सरकार से मांग है कि उनकी मांगों को सरकार बातचीत द्वारा हल करे वरना 11 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास करनाल का घेराव किया जाएगा। राज्य चेयरमैन सत्यपाल वर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष तेजपाल गुर्जर ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि हमारे संगठन ने कई दफा मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार व विभाग प्रमुखों से कर्मचारियों की मांगों को हल करने बारे ज्ञापन सौंपा है परंतु सरकार कर्मचारियों की मांगों को हल करना नहीं चाहती है। उन्होंने सरकार से मांगे रखी हैं कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में 18 वर्ष से कार्यरत एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों को रेगुलर किया जाए। हरियाणा कौशल रोजगार निगम व ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों को पक्का किया जाए। सभी कर्मियों को एलटीसी की सुविधा दी जाए। पुरानी पेंशन नीति बहाल की जाए। एक्सग्रेसिया नीति से शर्तें हटाई जाएं। खाली पड़े पदों पर विभागीय सेवा नियमों के अनुसार प्रमोशन की जाए आदि 21 सूत्रीय मांगों को लेकर यूनियन संघर्षरत है। इस मौके पर सरदार सुखविंदर सिंह, अभयराम, इंद्रपाल सिंह, बलबीर सैनी, धर्मपाल, बंटी कपूर, राजेश सैनी, कुलदीप सैनी, बलबीर बंसी, दीपक शर्मा आदि सदस्यों ने भी अपने विचार रखे। श्याम लाल वर्मा, रमेश कुमार रंगा, जरनैल सिंह, संजू गर्ग, शक्ति सिंह, सुखविंदर सिंह, कमल शर्मा, जयपाल मुंडे, नरेश मथाना, सोहन लाल, कुलदीप सिंह, दीपक कुमार, ज्ञानचंद गुर्जर, रणजीत सिंह, गुरनाम कश्यप, रणवीर शर्मा आदि भी प्रदर्शन में शामिल रहे। 11 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के घेराव में कुरुक्षेत्र से हजारों की संख्या में कर्मचारी भाग ले लेंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *