ओएसडी की नियुक्ति से जनता को चंडीगढ़ के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, उनकी समस्याओं का यहीं पर ही होगा निराकरण: नायब सिंह
करनाल, 18 जुलाई।
 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्थानीय प्रेम नगर स्थित कार्यालय में करनाल के लिए नवनियुक्त ओएसडी संजय बठला को कुर्सी पर बिठाया और उनको पुष्प गुच्छ भेंट करके शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि करनाल में ओएसडी की नियुक्ति से जनता को चंडीगढ़ के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और उनकी समस्याओं का यहीं पर ही निराकरण होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संजय बठला एक सौम्य स्वभाव के व्यक्ति हैं, उनकी सादगी लोगों के मन में बसी हुई है। यह यहां की जनता की समस्याओं का निराकरण प्रशासन के सहयोग से मौके पर ही करने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा जो कार्य चंडीगढ़ से होने वाले होंगे उन्हें मेरे संज्ञान में लाएंगे। उनका समाधान भी जल्द से जल्द किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे स्वयं भी समय समय पर करनाल पहुंचकर जनता से मिलते रहेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, पूर्व मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा कार्यकर्ता दर्शन सहगल सहित अन्य कार्यकर्ता व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *