-आंधी-तूफान या बाढ़ जैसे हालातों में बाधित नहीं होगी सप्लाई
-इंद्रपुरी,रेलवे रोड़,कलाल माजरी,गुरु रविदास माजरी,नदी मोहल्ला,घेल रोड़,कोतवाली सराय और राधा कृष्ण बाजार एरिया, हरी पैलेस रोड,नाहन हाउस एरिया,पालिका विहार,राम नगर,कैथ माजरी,त्रिवेणी रोड,ओल्ड सब्जी मंडी,दो खंभा चौक एरिया,सर्कुलर रोड़ होंगे लाभान्वित

अम्बाला,16 जुलाई – परिवहन, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने आज मंगलवार को 1.50 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किये गये बिजली के दो नये फीडऱों का बटन दबाकर शुभारम्भ किया। यहां पंहुचने पर बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता व कार्यकारी अभियंता ने राज्यमंत्री को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।
परिवहन, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने कहा कि बिजली की बेहतर आपूर्ति हो, इसके लिये सरकार द्वारा निरंतरता में कार्य किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज दो नये फीडऱों की सौगात की अम्बाला शहरवासियों को मिली है। इन फीडरों के लगने से बिजली की और बेहतर आपूर्ति होगी। बता दें कि अंबाला शहर के बड़े हिस्से में बिजली की सप्लाई पुराने फीडरों से की जा रही थी। जो बाढ़ या फिर आंधी तूफान में खराब हो जाती थी। इसको देखते हुए राज्यमंत्री ने बिजली निगम को इस समस्या के स्थाई समाधान के निर्देश दिये थे। इसी समस्या के समाधान के लिए विभाग ने दो नए फीडरों तैयार किये हैं, जिनका उद्घाटन हरियाणा के परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल ने फीडरों का स्विच ऑन करके इनका उद्घाटन किया।
राज्यमंत्री ने बताया कि शिवालिक कॉलोनी फीडर से इंद्रपुरी,रेलवे रोड़,कलाल माजरी,गुरु रविदास माजरी,नदी मोहल्ला,घेल रोड़,कोतवाली सराय और राधा कृष्ण बाजार एरिया व दूसरे फीडर नाहन हाउस से हरी पैलेस रोड,नाहन हाउस एरिया,पालिका विहार,राम नगर,कैथ माजरी,त्रिवेणी रोड,ओल्ड सब्जी मंडी,दो खंभा चौक एरिया,सर्कुलर रोड़ लाभान्वित होंगे। इन दोनों फीडरों के चलने से अब उपरोक्त इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होगी।

अंबाला शहर विधानसभा को मिली 5 नये सब स्टेशनों की मंजूरी

असीम गोयल ने बताया कि हमारे विधानसभा में 5 सब स्टेशन भी सरकार ने मंजूर किये हैं। जिसमे एक 66 केवी व चार 33 केवी के हैं। जो अंबाला शहर विधानसभा के सुल्लर,अद्दोमाजरा,उदय पुर,घास मंडी और मंडोर के नजदीक स्थापित किये जायेंगे। इनके लिए जगह की तलाश शुरू कर दी गई है। जिसके बाद शहर से बिजली संबंधी समस्याएं खत्म होंगी। परिवहन मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत प्रदेश में 1 लाख घरों को सोलर कनेक्शन दिए जायेंगे। जिससे आमजन को बेहद लाभ होगा।
इस दौरान पूर्व की सरकारों पर कटाक्ष करते हुए परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कहा कि पहले की सरकारों ने कभी व्यवस्थाओं को सुधारने का काम नहीं किया। चाहे कांग्रेस की सरकार रही या इनेलो की दोनों ने आरोप प्रत्यारोप की राजनीती की और व्यवस्थाओं को बिगाड़ा। लेकिन भाजपा ने प्रदेश में व्यवस्थाओं को सुधारा और हर कोने कोने में विकास किया और विकास के नये आयाम स्थापित किये।
पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के एक बयान पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कहा कि दुष्यंत चौटाला की खुशफहमी विधानसभा चुनावों में निकल जाएगी,भाजपा छोटे से छोटे मेहनती कार्यकर्ता को कहां से कहां बिठा देती है इसका बड़ा उदाहरण मुख्यमंत्री नायब सिंह और पूर्व सीएम मनोहर लाल है। दुष्यंत को राजनीती विरासत में मिली है इसलिए आसान लगती है।
इस मौके पर अधीक्षक अभियंता वी.के. गोयल, कार्यकारी अभियंता सुखबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता दीपक शर्मा, एसडीओ जोगिन्द्र, एसएसई रोहित, संजीव गोयल टोनी के साथ-साथ अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *