14 जुलाई 2024 को अम्बाला शहर में हर्बल पार्क के नजदीक आयोजित की जाएगी राहगिरी

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह होंगे राहगिरी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि

अम्बाला, 10 जुलाई- अम्बाला के डीसी डॉ. शालीन ने कहा कि 14 जुलाई 2024 को अम्बाला शहर के हर्बल पार्क में राहगिरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राहगिरी के मंच पर शहर की छिपी हुई प्रतिभाएं अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगी। इस दौरान डांस, सिंगिंग और अन्य विधाओं से जुड़ी हस्तियां पहुचेंगी और अपनी प्रस्तुतियां देंगी।

डीसी डॉ. शालीन ने अम्बाला वासियों को अधिक से अधिक संख्या में इस राहगिरी कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह का मानना है कि काम के साथ-साथ लोग स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक हों। इसी को ध्यान में रखकर राहगिरी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अलग-अलग स्पोर्टस एक्टिविटी के माध्यम से लोगों को खेलों व स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना मुख्य मकसद हैं ताकि लोग स्वस्थ रहें। राहगिरी के दौरान अलग-अलग स्पोर्टस की एक्टिविटी होंगी। इसमें सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ अलग-अलग सरकारी विभागों की भी भागीदारी रहेगी।

ये एक्टिविटी रहेंगी आकर्षण का केंद्र
डीसी डॉ. शालीन ने बताया कि राहगिरी में नुक्कड़ नाटक, सडक़ सुरक्षा, पर्यावरण सुरक्षा, नशामुक्त जैसे विषयों पर अलग-अलग विभागों द्वारा जागरूकता फैलाने के लिए स्टॉल लगाई जाएंगी। इसमें पंचायत विभाग, पुलिस विभाग और रेडक्रॉस सोसाइटी अपनी भूमिका निभाएंगे। इसके साथ-साथ स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग द्वारा अपने स्टॉल लगाए जाएंगे और डॉक्टरों की टीम वहां मौजूद रहेगी। खेल विभाग द्वारा कबड्डी, योग, गतका, मलखम्ब, वालीबॉल, खो-खो, बास्केटबॉल जैसे खेल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *