अम्बाला 10, जुलाई- एडीसी अपराजिता ने कहा कि समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाता है। सरकार ने समाधान शिविर जनता की समस्याओं का त्वरित निवारण करने की दिशा में एक अनूठा एवं सार्थक कदम उठाया है, जिसकी सराहना समाधान शिविर में अपनी समस्याओं के निदान उपरांत लोगों के द्वारा की जा रही है।
इसी कड़ी मे बुधवार को डीसी कोर्टरूम मे समाधान शिविर लगाया गया जिसकी अध्यक्षता करते हुए एडीसी अपराजिता ने आमजन की सुमस्याओ को सुना और अधिकांश मामलो का मौके पर ही समाधान करवाया।
उन्होने बताया कि समाधान शिविर लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान करने के उदेश्य से जिले मे जिलास्तर व उपमण्डल स्तर पर प्रत्येक कार्यदिवस मे सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। उन्होने सम्बंधित विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिए कि वह समाधान शिविर मे लोगों की शिकायतों/समस्याओं को गम्भीरता से ले और उनका समाधान तय समय मे समयबद्ध होकर करवाना सुनिश्चत करें।
बता दे कि बुधवार को जिले के समाधान शिविर मे कुल 44 शिकायतें आई जिनमें से 36 शिकायतों का तत्काल निदान कर दिया गया। और शेष 8 शिकायतों को संम्बंधित विभाग को शौंपकर उन्हें मामलों की जांच कर जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार, सीटीएम विश्वजीत सिंह, नगर निगम संयुक्त आयुक्त पुनित, डीएसपी रजत गूलिया के साथ-साथ अन्य विभागों के उच्च अधिकारीगण मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

टीडीआई सिटी धोखाधड़ी मामला, पानीपत कोर्ट ने पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट की खारिज; दोबारा जांच के आदेशपानीपत। टीडीआइ सिटी सेक्टर-38 और 39 के निवासियों से कथित करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। पानीपत के न्यायिक दंडाधिकारी (जेएमआइसी) विकास वर्मा की अदालत ने टीडीआइ इंफ्राकॉर्प इंडिया लिमिटेड एवं अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर में पुलिस द्वारा दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। साथ ही फाइल एसपी को भेजते हुए निर्देश दिए हैं कि मामले की पुनः जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी से कराई जाए और नई जांच रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत की जाए। यह मामला टीडीआइ सिटी निवासी विवेक कुमार की याचिका पर अदालत पहुंचा था। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें जांच में शामिल किए बिना और उनके द्वारा उपलब्ध कराए दस्तावेजों पर विचार किए बिना केस बंद कर दिया।