आने वाले 100 दिनों में जननायक जनता पार्टी, भाजपा सरकार और कांग्रेस की पोल खोलने का काम करेगी। गांव-शहरों में जजपा कार्यकर्ता न केवल संगठन मजबूती पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पलटू प्रदेश सरकार और कांग्रेस के खिलाफ पोल- खोलो अभियान भी चलाएंगे। पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शहर के सेक्टर-9 में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही।

कांग्रेस-भाजपा पर साधा निशाना

चौटाला ने कहा पिछले दिनों राज्य सरकार ने पिछली सरकार के कई फैसलों पर यू-टर्न लेकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की है। आज सरकार की अनदेखी के चलते आयुष्मान योजना का करोड़ों रुपये बकाया होने के कारण जनता इलाज से वंचित हो रही है। कांग्रेस और भाजपा दोनों जनता को धोखा दे रही हैं।

भाजपा और कांग्रेस में सांठगाठ का लगाया आरोप

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार को अल्पमत में बता रहा थे और हम सबने राज्यपाल से फ्लोर टेस्ट की मांग भी की थी, लेकिन आज राज्यसभा चुनाव की उम्मीदवारी को लेकर हुड्डा की घबराहट और नंबर न होने की बात कहना दर्शाता है कि कांग्रेस और भाजपा में सांठगांठ है।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जजपा, भाजपा और कांग्रेस की पोल खोलने के लिए फील्ड में उतरेगी और जनता को उनकी असलियत से वाकिफ करवाएगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *