बाबैन, राकेश शर्मा

बाबैन क्षेत्र में ट्रांसफार्मर व उनका सामान चोरी करने के अलग-अलग मामलों में 4 आरोपियों को मामले में शामिल तफ्तीश करके गिरफ्तार किया है। थाना बाबैन की टीम ने ट्रांसफार्मर व ट्रांसफार्मर का सामान चोरी के आरोप में नीरज  वासी नाहड जिला रेवाड़ी, हरदीप  वासी मामडिया जिला रेवाड़ी, नरवीर वासी झाहल जिला रेवाड़ी व निरंजन वासी रैवाना जिला अलवर राजस्थान को शामिल तफ्तीश करके  गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसडीओ बिजली विभाग बाबैन कार्यालय से प्राप्त शिकायतों के माध्यम से बताया गया कि दिनांक 2 फरवरी की रात्रि को नामपता नामालूम चोरों द्वारा रामशरण माजरा  के  किसानों के खेतों से 20 केवीए ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर लिया। 2/3 मार्च की रात्रि को कंदौली के किसानों के खेतों से 20 केवीए ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर लिया।  8/9 जनवरी की रात्रि को बरगट जाटान के किसानों के खेतों से 16 केवीए ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर लिया। 30 जनवरी की रात्रि को नामपता नामालूम चोरों द्वारा नारायण माजरी के किसानों के खेतों से 20 केवीए ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर लिया। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मौका पर जाकर चोरी हुए ट्रांसफार्मरों के सामान का आकलन किया। प्राप्त शिकायतों पर थाना बाबैन  में मामला दर्ज करके जांच की गई। थाना प्रभारी के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक रणबीर सिंह, मुख्य सिपाही रविन्द्र कुमार व संजय कुमार की टीम ने अलग-अलग मामलों में ट्रांसफार्मर व सामान चोरी करने के आरोपी नीरज , हरदीप, नरवीर व निरंजन पुत्र इंद्र सिंह को गिरफ्तार कर माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामलों में शामिल तफतीश करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत के आदेश से उन्हें कारागार भेज दिया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *