हर वर्ग की लड़ाई लड़ रहे हैं राहुल गांधी और भूपेंद्र हुड्डा: मायाराम चंद्रभानपुरा
मायाराम चंद्रभानपुर और उनके बेटे सुनील राणा जेजेपी को छोड़कर कांग्रेस में हुए शामिल
कुरुक्षेत्र:- जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जननायक सेवादल के प्रदेश प्रभारी चौधरी माया रामचंद्रभानपुरा व उनके सुपुत्र जजपा के युवा प्रदेश प्रभारी सुनील राणा अपने समर्थकों के साथ चंडीगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा की अगवाई में कांग्रेस में शामिल हो गए है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उन्हें पटका पहनकर पार्टी में शामिल किया और अस्वस्थ किया कि पार्टी की ओर से उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। वहीं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने उनका पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि जननायक जनता पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे माया रामचंद्रभानपुरा राजनीतिक विशेषज्ञ है उनके पार्टी में आने से पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी उनके पार्टी में आने से निश्चित रूप से थानेसर हल्के को और ज्यादा मजबूती मिलेगी।पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा और लाडवा से विधायक मेवा सिंह की मौजूदगी में मायाराम रोड़ चन्द्रभानपुर (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जेजेपी, प्रदेशाध्यक्ष जननायक सेवादल), सुनील राणा रोड़ (युवा प्रदेश प्रभारी, जेजेपी), धर्मबीर खेड़ी रामनगर (पूर्व जिला महामंत्री, किसान मोर्चा बीजेपी, कुरुक्षेत्र), सुमेर सैनी (जिला अध्यक्ष, कानूनी प्रकोष्ठ, कुरुक्षेत्र), कर्मवीर सिंह रिंकु (जिला महासचिव जेजेपी, कुरुक्षेत्र) जसमेर चौहान (जिला महासचिव जेजेपी, कुरुक्षेत्र) मनोज डाबडा (युवा प्रदेश सचिव जेजेपी) कुलदीप दबखेड़ी (जिला सचिव, जेजेपी कुरुक्षेत्र), मुनीष आलमपुर (जिला सचिव, जेजेपी, कुरुक्षेत्र) अनूप चौहान (जिला सचिव, जेजेपी, कुरुक्षेत्र) और सर्वजीत सिंह (उपाध्यक्ष, थानेसर) ने कांग्रेस का दामन थामा। उनके साथ पूर्व सरपंच फतेह सिंह, पूर्व सरपंच संजीव, पूर्व सरपंच अजमेर, अन्नत राम साकरा (कार्यकारिणी सदस्य, रोड़ महासभा), कुलदीप पबनावा (सेक्रेट्री रोड़ महासभा), बनी सिंह ढुल, सुरेश कुमार, जसकरण सिंह कंबोज, प्रदीप ईशाकपुर, राजकुमार बीड अमिन, महिन्द्र थानेसर, नफे सिंह थानेसर, बबली कन्हेडी, सुरेश थानेसर, अनूप थानेसर, धर्मपाल थानेसर, मासर महिन्द्र सिंह थानेसर, बलबीर सिंह थानेसर, रिंकु किदरपुरा, अजय हथीरा, रविन्द्र खानपुर, धर्म सिंह मदूद थानेसर, लाभ सिंह चन्द्रभानपुर समेत सैंकड़ों लोगों ने भी कांग्रेस ज्वाइन से भी दर्जनभर नेताओं के साथ सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। इन सभी ने भी सैंकड़ों साथियों संग कांग्रेस की नीतियों के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी का दामन था।इस मौके पर माया राम ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी में भी  जननायक जनता पार्टी की तरफ मेहनत करेंगे और पार्टी को उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर वे पार्टी में शामिल हुए हैं। राहुल गांधी हर वर्ग की आवाज उठा रहे हैं। मायाराम ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए वो कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के हित की लड़ाई लड़ रही है। किसानों की आज दुर्दशा बनी हुई है। मायाराम ने कहा कि पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा की पहचान विकास पुरुष के तौर पर है। पूर्व मंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर थानेसर विधानसभा में लोगों की दुख सुख के साझेदार होंगे। उन्होंने दावा किया कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में अगली बार सरकार बनेगी। हर वर्ग भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ जुड़ा हुआ है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *