चंडीगढ़, 4 जुलाई

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने गुरुवार को बयान जारी कर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीजेपी के राज में अपराधियों का जंगल राज चल रहा है। पुलिस एएसआई की हत्या के 39 घंटे बाद भी अपराधी गिरफ्त से बाहर हैं और खुलेआम घूमकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ये घटना मुख्यमंत्री के करीबी विधायक के क्षेत्र की है। फिर भी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता डरी हुई है और आतंकित है। खुलेआम गोलियां चलाकर फिरौती मांगी जा रही है। हिसार के व्यापारियों ने सरकार पर दबाव बनाने के लिए बंद का ऐलान किया है। वहीं प्रदेश के व्यापारी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पूरे प्रदेश में व्यापारी सरकार पर दबाव बनाने के लिए सोच रहे हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में जनता तो दूर पुलिस वाले भी असुरक्षित हैं। अपराधी बिना किसी भय के खुले आम घूम रहे हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अपराधियों के सर पर बड़े नेताओ और सरकार का हाथ है। अपराधियों की कानून और प्रशासन का डर ही नहीं रहा है। वे पुलिस पर भी हमला करने से नहीं कतरा रहे हैं। प्रदेश में पुलिस ही असुरक्षित है तो जनता की सुरक्षा की बात करना बेमानी है।

उन्होंने कहा आने वाले चुनाव में हरियाणा की जनता बीजेपी को जवाब देने का काम करेगी। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं जो जनता को सुरक्षित नहीं रख सकती। जनता बीजेपी को विधानसभा के चुनावों में सबक सिखाने का काम करेगी। आने वाले विधानसभा चुनावों में जनता की सुरक्षा भी एक बड़ा मुद्दा होगा। जो सीएम जनता की सुरक्षा नहीं कर पा रहे उनको सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *