कुरुक्षेत्र, 3 जुलाई। 
हरियाणा साहित्य संस्कृति अकादमी द्वारा वर्ष 2017 से 2022 तक के पंजाबी साहित्य पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। वर्ष 2021 का जगीर कौर संधू (सर्वोत्तम महिला पुरस्कार) कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की पंजाबी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत कौर सिद्धू को दिया जाएगा। इस उपलब्धि के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने डॉ. परमजीत कौर को बधाई दी।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि डॉ. परमजीत कौर सिद्धू को यह पुरस्कार उनकी साहित्य और साहित्य समीक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए घोषित किया गया है। इससे पहले हरियाणा सरकार द्वारा उनकी गल्प समीक्षा पुस्तक को 2013 की सर्वोत्तम समीक्षा पुस्तक के रूप में पुरस्कृत किया जा चुका है। डॉ. सिद्धू द्वारा दलित साहित्य समीक्षा के क्षेत्र में किए गए काम के कारण उन्हें भारतीय दलित साहित्य अकादमी का डॉ. अंबेडकर साहित्य श्री राष्ट्रीय पुरस्कार-2019 भी मिल चुका है।
डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि डॉ. परमजीत सिद्धू अब तक पंजाबी समीक्षा जगत को पांच पुस्तकें और 75 शोध पत्र दे चुकी हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने दो पुस्तकों का पंजाबी अनुवाद और दो पुस्तकों का संपादन भी किया है। डॉ. सिद्धू देश-विदेश में होने वाली पंजाबी साहित्य कांफ्रेंस में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *