हरियाणा के हिसार में अब नगर निगम सभी वार्डों में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करेगा। साथ ही निगम ने अब सेनिटेशन का बजट भी 13 करोड़ रुपए कर दिया है, जो पहले करीब डेढ़ करोड़ के आसपास था। वहीं, नगर निगम ने कॉमर्शियल एरिया में नाइट स्वीपिंग शुरू कर दी है।

नगर निगम का 4 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का टेंडर खत्म हो गया। अब नगर निगम पूरे 20 वार्ड में डोर टू डोर कलेक्शन का काम शुरू करेगा। हालांकि निगम के कुछ अधिकारियों का तर्क है कि पहले 20 की बजाए 10 वार्ड में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की जाए। उसके बाद बाकी 10 में भी कुछ समय बाद ही शुरू कर दिया जाएगा। इन वार्डों में नगर निगम के कर्मचारी ही निगम गाड़ियों से कचरा कलेक्शन कर सकेंगे। निगम के पास पहले 1 जेसीबी थी, अब निगम ने चार ओर जेसीबी हायर की है जिससे कि पांच जेसीबी हो गई है और अब 4 वार्डों पर 1 जेसीबी काम करेगी।

हिसार नगर निगम
हिसार नगर निगम

आरएफआईडी टैग लगेंगे गाड़ियों पर
हिसार नगर निगम की जॉइंट कमिश्नर बेलिना ने बताया कि नगर निगम की सभी डोर टू डोर कचरा कलेक्शन गाड़ियों पर आरएफआईडी टैग लगाए जाएंगे, जिससे यह पता चलेगा कि वाहन कब, कहां और किस गली में खड़ा है। कब कब- किस गली से कचरा कलेक्शन की गई है। इस पूरी प्रकिया की मॉनिटरिंग की जाएगी। नगर निगम ने नए ट्रेक्टर ट्राली और अन्य वाहन भी हायर किए है, जिसके बदले में नगर निगम हर माह 5 लाख 25 हजार अदा करेगा।

हर माह चलेगा स्वच्छता अभियान
शहर में कचरा उठाने के लिए नगर निगम हर माह स्वच्छता अभियान चलाएगा। निगम ने टीम हर दिन एक वार्ड में यह काम करेगी। इसके लिए 1 जेसीबी, 20 सफाई कर्मचारी और ट्रैक्टर ट्राली का प्रबंध किया गया है, जो दूसरे कर्मचारियों के अतिरिक्त स्वच्छता अभियान चलाएगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *