पर्यावरण, प्रकृति संरक्षण की दृष्टि कुवि का ऐतिहासिक कदमः नायब सिंह सैनी
कुवि 5 जुलाई से तीन हजार वृक्षारोपण कर पर्यावरण का करेगा संरक्षण
वृक्षारोपण पारिस्थितिकी तंत्र के सामंजस्य के लिए जरूरीः नायब सिंह सैनी
डॉ. राजेश वधवा

कुरुक्षेत्र। 
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर में एक विद्यार्थी एक वृक्ष रोपण अभियान की वृक्ष लगाकर शुरुआत की। उल्लेखनीय है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल की बैठक में कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने  एक विद्यार्थी एक वृक्ष रोपण अभियान को मंजूरी प्रदान की थी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया था कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सम्बन्धित महाविद्यालयों के छात्रों एवं परिसर में पढ़ने वाले छात्रों को वृक्षारोपण के साथ डिग्री प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने डिग्री के साथ वृक्षारोपण के अभियान को जोड़कर जो नीति बनाई है आने वाले दिनों में पर्यावरण, प्रकृति संरक्षण की दृष्टि से ऐतिहासिक कदम है।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत किए गए पौधारोपण के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जानकारी देते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय आगामी पांच जुलाई को एक ही दिन में तीन हजार वृक्षारोपण कर पर्यावरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, तथा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा एवं राज्य मंत्री विकास एवं पंचायत विभाग महिपाल ढांडा, जनस्वास्थ्य एवं प्रौद्योगिकी मंत्री बनवारी लाल, जींद के विधायक कृष्ण लाल मिड्ढा, कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित अग्रवाल, धुम्मन सिंह किरमिच, धर्मवीर मिर्जापुर, कुरुक्षेत्र उपायुक्त शांतनु शर्मा, एडीसी वैशाली शर्मा उपस्थित रहे।
डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्वविद्यालय के सभी अधिष्ठाताओं एवं छात्रों को पौधों का वितरण कर अभियान की विधिवत रूप से शुरुआत की।
इस अवसर पर अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रो. अनिल वशिष्ठ, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, प्रो. एसके चहल, प्रो. रामविरंजन, प्रो. कुसुमलता, प्रो. नीलम ढांडा, प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. अनिल गुप्ता, प्रो. शुचिस्मिता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
बाक्स
बढ़ते प्रदूषण की वजह से वृक्षारोपण जरूरीः सुभाष सुधा

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि  पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण की वजह से वृक्षारोपण की आवश्यकता इन दिनों अधिक हो गई है। वृक्षारोपण से तात्पर्य वृक्षों के विकास के लिए पौधों को लगाना और हरियाली को फैलाना है। पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पौधे मदद करते हैं। ये हवा को शुद्ध करते हैं, पानी को संरक्षित करते हैं, जलवायु नियंत्रण में मदद करते हैं, मिट्टी की शक्ति को बरकरार रखते हैं और कई अन्य तरीकों से समग्र पर्यावरण को लाभ पहुंचाते हैं।

कुवि की प्रो. अनिता भटनागर बनी यूजीसी समन्वयक
आज समाज नेटवर्क
कुरुक्षेत्र।
 कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार जूलोजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. अनिता भटनागर को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेशों तक यूजीसी समन्वयक का कार्यभार सौंपा गया है। यह जानकारी लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने दी।

कुवि के गुलजारी लाल नंदा केन्द्र में 4 जुलाई को होगा परिसंवाद कार्यक्रम

डॉ. राजेश वधवा

कुरुक्षेत्र। 
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के भारत रत्न श्री गुलजारी लाल नन्दा, नीतिशास्त्र-दर्शनशास्त्र केन्द्र, संग्रहालय एवं पुस्तकालय तथा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में 4 जुलाई गुरुवार को श्री गुलजारी लाल नंदा जयंती समारोह के उपलक्ष्य में भारतीय समाज के नवनिर्माण में नैतिक मूल्यों का योगदान विषय पर राष्ट्रीय परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि इस परिसंवाद कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा मुख्यातिथि होंगे, स्वामी शाश्वतानंद जी महाराज अपना आशीर्वचन देंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा करेंगे।
गुलजारी लाल नंदा केन्द्र की निदेशक प्रो. शुचिस्मिता ने बताया कि कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की मुख्य कार्यकारी  अधिकारी आईएएस वैशाली शर्मा, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल सहित गणमान्य लोग शामिल होंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *