करनाल, 30 जून।   उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हरियाणा के एक लाख गरीब परिवारों को सौर ऊर्जा उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा 1.10 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। योजना का लक्ष्य लोगों के घरों का बिजली बिल कम करने के अलावा ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देना भी है, ताकि भविष्य मे अन्य स्त्रोतों के माध्यम से बनाई गई बिजली पर निर्भरता मे कमी की जा सके। इस योजना से पर्यावरण को फायदा मिलेगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की जा चुकी है। जिस परिवार की सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपये तक है, ऐसे परिवारों को 2 किलोवाट तक सोलर पैनल लगवाने पर 60 हजार रुपये की सब्सिडी केंद्र सरकार द्वारा तथा 50 हजार रुपये तक की अतिरिक्त सब्सिडी राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी। योजना के तहत लगाए जाने वाले सोलर पैनल की उत्पादन क्षमता 300 यूनिट मासिक तक है। इसी तरह जिन परिवारों की सालाना आय 1.80 लाख से 3 लाख रुपये तक है, ऐसे परिवारों को 2 किलोवाट तक सोलर पैनल लगवाने पर 60 हजार रुपये की सब्सिडी केंद्र सरकार द्वारा तथा 20 हजार रुपये तक की अतिरिक्त सब्सिडी राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए केंद्र सरकार सोलर पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट पीएमसूर्याघर डॉट जीओवी डॉट आईएन अथवा स्थानीय ऊर्जा विभाग कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *