मंत्री असीम गोयल हैं अम्बाला शहर के प्रतिभाशाली व यशस्वी विधायक  – घई
अम्बाला 30 जून: अम्बाला शहर के विधायक व परिवहन तथा बाल विकास मंत्री असीम गोयल परिपक्व, योग्य, समझदार, प्रतिभाशाली व यशस्वी विधायक हैं। यह शब्द भाजपा कार्यकर्ता सुरेंद्र घई ने आज मंत्री असीम गोयल द्वारा की गई अम्बाला शहर की ड्रेनों व नालों के निरीक्षण के बाद कहे। उन्होंने कहा कि आज ड्रेनों व नालों के निरीक्षण के दौरान मुझे असीम गोयल के साथ काम करने का मौका मिला। उनकी अम्बाला शहर के प्रत्येक ड्रेन एवं नाले की एक किनारे से दूसरे किनारे तक की जुबानी जानकारी से मैं चकित रह गया। घई ने बताया कि आज सुबह साढ़े सात बजे से लेकर लगभग 12 बजे तक अम्बाला ड्रेन, बनूड़ी नाका, घेल ड्रेन, मानव चौक पर बन रहे नए नाले व दुर्गा नगर तथा दीन दयाल चौक, इंको ड्रेन, सेशन ड्रेन, नदी मोहल्ला, पुराना सिविल हस्पताल तथा शहर के अन्य नालों व साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान नगर निगम पब्लिक हेल्थ, सिंचाई विभाग, पी.डब्ल्यू.डी.बी एण्ड आर, एन.एच. वन के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। नालों की सफाई पर असंतोष जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से ड्रेनों व नालों की फिर से सफाई करने के आदेश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि बेशक आपको सफाई कर्मचारियों की भर्ती करनी पड़े और जे.सी.बी. व पोक मशीन तथा पम्प खरीदने व किराए पर लेने पड़ें लेकिन कहीं पर भी बरसात के दौरान जनता को दिक्कत न आए। पिछले साल आई बाढ़ से शिक्षा लेते हुए अधिकारियों को तुरन्त प्रभाव से इस काम में जुट जाना चाहिए। इस काम के लिए अधिकारी जितनी भी आर्थिक मदद लेना चाहें मैं सरकार से दिलवा दूंगा।
घई ने बताया कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार सुचारू रूप से और बढ़िया तरीके से काम कर रही है और प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिन-रात प्रदेश की जनता के लिए तत्पर रहते हैं। घई ने बताया कि मुख्यमंत्री दिन में केवल 4 घंटे सोते हैं और हमारे विधायक भी 3 से 4 घंटे ही मुश्किल से सो पाते हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले विधान सभा चुनावों में अम्बाला शहर की जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान जारी रखेगी क्योंकि अम्बाला शहर की जनता बहुत समझदार है। वह कभी भी विपक्षी विधायक को यहां से जीतने का मौका नहीं देगी। उन्होंने बताया कि सबको मालुम है कि हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है और नायब सिंह सैनी पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे क्योंकि यदि अम्बाला शहर का विधायक सत्ता पक्ष का होगा तभी अम्बाला शहर विकास की बुलंदियों को छुएगा।
फोटो  कैप्शन: अम्बाला शहर के बलदेव नगर में अम्बाला ड्रेन का निरीक्षण करते हुए मंत्री असीम गोयल, रितेश गोयल, संजीव गोयल टोनी, सौरव गुप्ता, सुरेंद्र मल्होत्रा, रामचंद्र सैनी, सुरेन्द्र घई टीटू, मंडल अध्यक्ष अमन सूद व अधिकारीगण

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *