करनाल, 27 जून। दि करनाल सहकारी चीनी मिल लिमिटेड के  प्रबंध निदेशक हितेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में वीरवार को मिल के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलकर पौधा रोपण किया और पौधे लगाओ, पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया।

इस मौके पर प्रबंध निदेशक ने मिल अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज दुनिया ग्लोबल वार्मिक जैसी चिंताओं से ग्रसित है और समाज को पर्यावरण और मानवता के बीच के गहरे ताल्लुक को समझते हुए हमें पृथ्वी पर अधिक से अधिक पौधे रोपित करने होंगे तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए और अधिक कार्य करने होंगे, जिससे हमारी आने वाली पीढिय़ों को भी लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन मे एक संजीवनी का कार्य करते है।

उन्होंने कहा कि अधिक पेड- पौधे लगाने से यह वर्षा लाने में भी सहायक होते है और पृथ्वी पर वर्षा होने से भूमि के जलस्तर में सुधार होता है तथा हमें पानी की किल्लत से जुझना नहीं पड़ेगा। पृथ्वी पर अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने से वायुमण्डल में शुद्धता आती है और लगातार फैक्ट्रियों से निकलने वाली कार्बन डाइऑक्साइड गैस से वातावरण प्रदूषित हो रहा है, जिससे पौधे लगाने से इसको कम किया जा सकता है। अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने से भूमि कटाव से भी मुक्ति मिलती है।

इस मौके पर मुख्य लेखा अधिकारी, दीपक बटोर, उप मुख्य लेखा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा, मुख्य अभियन्ता भजन लाल, गन्ना विकास अधिकारी रामपाल, उप मुख्य रसायन विद सन्दीप शर्मा, उप मुख्य अभियन्ता अंकित कुमार, मुख्य समय पाल एंव गिल निदेशक मण्डल सदस्य राजपाल लाठर, सतनाम सिंह, सुरक्षा अधिकारी तथा मिल के अधिकारियों/कर्मचारियों ने भी प्रबन्ध निदेशक के साथ मिलकर पौधा रोपण किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *