जिला पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधङी करने के आरोपी को शामिल तफ्तीश करके गिरफ्तार किया है। थाना सदर थानेसर की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधङी करने के आरोप मे मनीष पुत्र माया राम वासी उमरी को मामले में शामिल तफ्तीश करके गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शहर थानेसर में दी अपनी शिकायत में ज्ञान चन्द पुत्र अमरनाथ वासी सैक्टर-5 कुरुक्षेत्र ने बताया कि उसकी खाद/दवाई की दुकान लाडवा रोड़ पिपली में है। वह अपने लडके शुभम गर्ग को विदेश ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहता था। इसके लिए उसने मनीष कुमार व कर्मबीर से मुलाकात की थी। उहोने कहा कि उनकी ऑस्ट्रेलिया में अच्छी जान पहचान है। विदेश जाने के लिए उसके और आरोपी के बीच 15 लाख रुपये में इकरारनामा हुआ था । जिसमे आधी रकम पहले तथा आधी रकम जाने के बाद देने की बात तय हुई थी। इसके बाद उसने आरोपी को 29 अप्रैल 2022 को 3 लाख रुपये बतौर एडवांस तथा उसके दिए खाते में 3 लाख व 19 व 2 लाख रुपये अलग-अलग तारीखों में जमा कराए थे। इसके बाद आरोपी ने ना तो उनका वीजा लगवाया और ना ही उनके पैसे वापस किये। पैसे वापस मांगने पर आरोपी धमकी देते हैं। जिसकी शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार को सौंपी गई।

दिनांक 26 जून को सदर थानसेर प्रभारी के मार्ग-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधङी करने के आरोपी मनीष पुत्र माया राम वासी उमरी को माननीय अदालत के आदेश से मामले में शामिल तफ्तीश किया गया। आरोपी से 5 हज़ार रुपये बरामद किये गये। आरोपी की माननीय उच्च न्यायलय से अग्रिम जमानत मंजूर होने पर शामिल तफ्तीश करके फारिग कर दिया ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *