समाजसेवी भूमन्यु शर्मा व विवेक रोहिला ने खिलाडियों को वितरित किया हॉकी खेल का समान
कुरुक्षेत्र 27 जून समाजसेवी भूमन्यु शर्मा ने कहा कि हरियाणा के खिलाडिय़ों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। खेलों के लिए कोई उम्र नहीं होती है, इसलिए हर वर्ग के व्यक्ति को खेल मैदान तक पहुंचना चाहिए, जो व्यक्ति खेल मैदान तक पहुंचेगा, उसका स्वास्थ्य तो अच्छा रहेगा ही तथा प्रतियोगिताओं में भाग लेने से उत्साह और जोश भी बना रहेगा।
समाजसेवी भूमन्यु शर्मा व विवेक रोहिला द्रोणाचार्य स्टेडियम में खिलाडिय़ों को हॉकी का समान उपलब्ध करवाने के उपरांत संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से खेलों का सामान उपलब्ध करवाया गया है। युवाओं के लिए खेलों में भविष्य बनाने की अपार संभावनाएं हैं। खेल बहुत कम उम्र में इंसान को दौलत शोहरत वो सब चीज देता है। जिससे उसकी एक अलग पहचान बनती है। इसलिए युवा वर्ग नशे से दूर रहकर खेलों में अपना भविष्य तलाश करना चाहिए। खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेना ही सबसे बड़ी बात है। इसलिए सभी को हार-जीत की परवाह किए बिना अपनी भागीदारी जरुर दर्ज करवानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों की आगे भी समय-समय पर मदद की जाएगी ताकि वह अच्छा खेलें और देश के लिए मैडल जीते। मुख्य कोच गुरविंद्र सिंह ने समाजसेवी भूपिंदर सिंह व सावन मोरखी का खिलाडिय़ों को किट उपलब्ध करवाने के लिए आभार प्रकट किया। इस मौके पर हॉकी कोच सोहन लाल, हॉकी कोच नरेंद्र ठाकुर, जिम्रास्टिक कोच पूनम शर्मा सहित अन्य कोच मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *