गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले में आज राज्य की 89 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। मतदान के पहले एक घंटे में 4.92% वोटिंग हुई है। सबसे कम मतदान सूरत की कतारगाम सीट पर हुआ। यहां से AAP के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया मैदान में हैं।

राज्य के 19 जिलों में आने वाली इन सीटों पर 788 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले फेज में दो करोड़ से ज्यादा वोटर अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। पहले फेज की कुल 89 सीटों में से भाजपा के पास सबसे ज्यादा 58, कांग्रेस के पास 26 और BTP के पास 2, NCP के पास एक सीट है।

गुजरात में पहले फेज के लिए वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू हुई। आज जिन सीटों पर खास नजर रहेगी, वे हैं- जामनगर, मोरबी, कच्छ, राजकोट, पोरबंदर और जूनागढ़।

  • नवसारी जिले के वासंदा में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इसमें वासंदा के बीजेपी कैंडिडेट पीयूष पटेल जख्मी हो गए। बता दें, वासंदा कांग्रेस का गढ़ है। कांग्रेस से अनंत पटेल मैदान में हैं।
  • जामनगर नॉर्थ सीट से भाजपा कैंडिडेट रीवाबा जडेजा ने राजकोट में मतदान किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने अमित शाह ने गुरुवार को मतदाताओं से बड़ी तादाद में वोटिंग की अपील की।
  • गुजरात के मिनी अफ्रीका कहने जाने वाले जम्बूर गांव में पहली बार लोग वोट डालेंगे। यहां उनके लिए स्पेशल ट्राइबल बूथ बनाया गया है।
  • 182 से अधिक मतदान केंद्रों का संचालन पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। 1,274 बूथों पर सभी महिला कर्मचारी मौजूद रहेंगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *