बराड़ा/अम्बाला, 27 जून- प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए समाधान शिविर नागरिकों की समस्याओं के निदान के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। प्रशासन के अधिकारियों द्वारा नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही निवारण किया जा रहा है। लघु सचिवालय बराड़ा में लगाए गए समाधान शिविर में आई शिकायतों में से अधिकांश का मौके पर निवारण किया गया।

यह जानकारी देते हुए अश्वनी मलिक ने बताया कि समाधान शिविर में मुख्यत: जनता से सीधे रूप से जुड़े प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, जमीन रजिस्ट्रेशन, स्थानीय शहरी निकाय से संबंधित मकान का नक्शा तथा नो ड्यूज प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, राशन कार्ड और राशन वितरण, बिजली, पानी, सिंचाई आदि के अलावा क्राइम संबंधित शिकायतें सुनकर उनका मौके पर ही समाधान किया गया जा रहा है।  इन समाधान शिविरों में जनता की समस्याओं का मौके पर ही निवारण किया जा रहा है। जिस कारण आमजन में समाधान शिविरों के प्रति रुझान देखने को मिला है। उपमंडल अधिकारी ने हलके की जनता का आह्वान किया कि वे उपमंडल स्तर पर आयोजित किया जा रहे विशेष शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाले नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निवारण करें। सरकार के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा लगाए जाने वाले समाधान शिविरों के सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। वीरवार को समाधान शिविर में करीब 15 शिकायतें आई जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।

समाधान शिविर में तहसीलदार बराड़ा विनती, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय से एसईपीओ गुरदास सिंह, नगरपालिका बराड़ा से जे ई भंवर व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *