कुरुक्षेत्र 25 जून मुख्यमंत्री नायब सिंह की घोषणा के अनुसार जिले में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है। इसमें कई प्रार्थियों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जा रहा है। मंगलवार को समाधान शिविर में पहुंचे गांव दयालपुर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उनकी फैमिली आईडी से बच्चे अलग हो गए थे और बच्चों की फैमिली आईडी अलग बन गई थी और वे फैमिली आईडी को एक करवाना चाहते थे। समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त डा. वैशाली शर्मा ने उनकी समस्या को गंभीरतापूर्वक सुना और मौके पर ही दोनों परिवार पहचान पत्रों को चैक किया तथा अनिल कुमार से संबंधित दस्तावेज लिए और उनका परिवार पहचान पत्र एक कर दिया गया तथा मौके पर ही उन्हें प्रिंट भी दिया गया और मौके पर ही उनके हस्ताक्षर करवाकर अपलोड कर दिया गया। इसके लिए अनिल कुमार ने जिला प्रशासन का दिल से धन्यवाद किया।
समाधान शिविर में थानेसर आकाश नगर निवासी सुनील कुमार ने अपने मकान की प्रोपर्टी आईडी में बदलाव करवाना था, उनका नाम भी गलत था। एडीसी ने मौके पर ही नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सुनील कुमार की प्रोपर्टी आईडी को ठीक करें, मौके पर ही दस्तावेज लेकर सुनील कुमार की प्रोपर्टी में बदलाव कर दिए गए। इस मौके पर एडीसी ने उपस्थित प्रार्थियों को कहा कि प्रोपर्टी आईडी में अगर कोई व्यक्ति बदलाव करवाना चाहे तो वह ऑनलाईन प्रक्रिया के माध्यम से भी बदलाव करवा सकता है। इसके अलावा बिजली के बिल में नाम ठीक करने बारे, जन्म प्रमाण पत्र बनवाने बारे आदि समस्याओं को भी मौके पर सुना गया तथा उनका समाधान किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *