हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल ने सेवाएं नियमितिकरण की पॉलिसी बनाने के लिए सीएम के नाम डीसी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
–27 जून को होने वाली कैबिनेट मीटिंग में सेवाएं नियमितिकरण की पॉलिसी बारे अधिसूचना जारी करें सरकार

जिला अम्बाला में विभिन्न विभागों में कार्यरत हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल्स ने हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल वेलफेयर एसोसिएशन (हिपवा), हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ढांडा के आह्वान पर मंगलवार को संयुक्त सचिव अम्बाला जोन प्रमोद कुमार की अगुवाई में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के नाम उपायुक्त कार्यालय में सेवाएं नियमितिकरण की पॉलिसी बनाने के लिए ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल ने उपायुक्त से अपील करते हुए कहा कि वे इस ज्ञापन को 27 जून को होने वाली कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री कार्यालय में भिजवाये। उपायुक्त ने उपस्थित हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल को आश्वस्त किया कि वे इस ज्ञापन को समय रहते मुख्यमंत्री कार्यालय में भिजवाएंगे। इससे पहले हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल्स ने लघु सचिवालय में स्थित पार्क में एकत्रित होकर आगामी रणनीति पर विचार किया और संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न विभागों में कार्यरत हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल जो संगठन से नहीं जुड़े हैं, उन्हें संगठन से जोडऩे बारे विचार विमर्श किया।
संयुक्त सचिव अम्बाला जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल वेलफेयर एसोसिएशन अनुबंध के आधार पर कार्यरत लगभग पांच हजार हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल्स का संगठन है, जो हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल्स की सेवाएं नियमितिकरण बारे निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए सरकार से एक सूत्री मांग रखते हुए कहा कि सरकार विभिन्न विभागों, बोर्ड, निगम, मिशन/केंद्रीय स्कीम, सांविधिक निकायों में हारट्रोन के माध्यम से अनुबंध आधार पर कार्यरत लगभग 5000 हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल्स की सेवाएं नियमित करने के लिए तत्काल प्रभाव से अधिसूचना जारी करें। इसके साथ ही सरकार से यह भी मांग की है कि सरकार सेवाएं नियमितिकरण की पॉलिसी लेकर आएं, उसे ओपन रखा जाए ताकि इस पॉलिसी में रेगुलर न होने वाले हारट्रोन कर्मचारी एक निश्चित अंतराल के बाद रेगुलर हो सके।
इस मौके पर प्रमोद कुमार बलजिंदर, गौरव खुल्लर, सोनू, मोहन, प्रवीन खान, देवेंद्र, कृष्ण, पवन, अभिषेक आदि मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *