अंबाला कैंट पिछले साल आई टांगरी नदी में का डर अभी तक लोगों के मन में है ! बता दे कि जिस प्रकार से पिछले साल टांगरी नदी में बाढ़ आई थी उसके कारण साथ लगती कॉलोनियों में 6 से लेकर 10 फीट पानी भर गया था और इस बढ़ में लोगों का करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ था ! पिछले साल की बाढ़ का डर अभी भी लोग भूले नहीं ! हालांकि पूर्व गृह मंत्री ने टांगरी नदी का निरक्षण भी किया था और इसके लिए पक्का बांध बनाने का वादा भी किया था ! अनिल विज ने इस और पक्का बांध भी बनवाने के लिए राशि भी मंजूर करवा दी थी लेकिन अभी तक भी इस बांध का काम शुरू नही हुआ था ! वहीं अबकी बार टांगरी नदी के पुल के पास लोगों द्वारा अतिक्रमण भी कर लिया गया जिससे पानी के बहाव में बाधा आएगी ! इस अतिक्रमण के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन भी किया था ! लेकिन खबर दिखाए जाने के बाद अतिक्रम मालिक द्वारा लोहे से बने सेड को हटा लिया गया था ! लेकिन अभी टांगरी में से मलवे को नहीं हटाया गया ! बाढ़ से बचाव और अतिक्रमण के खिलाफ आज स्थानीय लोगों द्वारा एक मीटिंग रखी गई और इस मीटिंग में बाढ़ से बचाव और अतिक्रमण हटवाने के लिए बात हुई ! इसके लिए स्थानीय लोगों ने सिटीजन ऑफ राइजिंग इंडिया के नाम से संस्था भी बनाई गई ! इस मीटिंग में लोगों ने अपने अपने विचार रखे ! इस मौके पर इस वेलफेयर सोसायटी द्वारा आगे की लड़ाई लड़ने की बात कही गई !
अंबाला कैंट वालों को फिर सता रहा टांगरी नदी में आई बाढ़ का डर, देखिए क्या है कारण…
ByDr. Rajesh Wadhwa
Jun 17, 2024By Dr. Rajesh Wadhwa
778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367
Related Post
टीडीआई सिटी धोखाधड़ी मामला, पानीपत कोर्ट ने पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट की खारिज; दोबारा जांच के आदेशपानीपत। टीडीआइ सिटी सेक्टर-38 और 39 के निवासियों से कथित करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। पानीपत के न्यायिक दंडाधिकारी (जेएमआइसी) विकास वर्मा की अदालत ने टीडीआइ इंफ्राकॉर्प इंडिया लिमिटेड एवं अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर में पुलिस द्वारा दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। साथ ही फाइल एसपी को भेजते हुए निर्देश दिए हैं कि मामले की पुनः जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी से कराई जाए और नई जांच रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत की जाए। यह मामला टीडीआइ सिटी निवासी विवेक कुमार की याचिका पर अदालत पहुंचा था। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें जांच में शामिल किए बिना और उनके द्वारा उपलब्ध कराए दस्तावेजों पर विचार किए बिना केस बंद कर दिया।
Jun 11, 2026
Dr. Rajesh Wadhwa
