इन्द्री 16 जून।    एसडीएम अशोक कुमार की अध्यक्षता में नागरिक संसाधन सूचना विभाग द्वारा परिवार पहचान पत्र डाटा वेरिफिकेशन व अपडेशन के लिए रविवार को एसडीएम कार्यालय व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के सभागार में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों शिविरों में परिवार पहचान पत्र की लगभग 66 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 62 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया है तथा शेष शिकायतों का समाधान भी शीघ्र कर दिया जाएगा। इसके अलावा शिविर में 57 बुजुर्गो की बुढ़ापा पेंशन भी लगाई गई।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए बीडीपीओ कार्यालय के सभागार में तथा शहरी क्षेत्र के लिए शिविर एसडीएम कार्यालय में लगाया गया। उन्होंने बताया कि यह शिविर 22 जून 2024 तक लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में आमजन जन्म तिथि की वेरिफिकेशन, नेम डेमो-ओथेंटिक वेरिफिकेशन, वैवाहिक स्थिति सत्यापन, फैमिली स्ट्रक्चर अनवाटिड व अनटैग वेरिफिकेशन, व्यवसाय, डुप्लीकेट मोबाईल नंबर, बैंक अकाउंट, जाति वेरिफिकेशन, फैमिली आईडी करेक्शन वेरिफिकेशन का कार्य किया जायेगा। इस शिविर में गुरसिख और नीलम सैनी खंड इंचार्ज के तौर पर रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

टीडीआई सिटी धोखाधड़ी मामला, पानीपत कोर्ट ने पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट की खारिज; दोबारा जांच के आदेशपानीपत। टीडीआइ सिटी सेक्टर-38 और 39 के निवासियों से कथित करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। पानीपत के न्यायिक दंडाधिकारी (जेएमआइसी) विकास वर्मा की अदालत ने टीडीआइ इंफ्राकॉर्प इंडिया लिमिटेड एवं अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर में पुलिस द्वारा दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। साथ ही फाइल एसपी को भेजते हुए निर्देश दिए हैं कि मामले की पुनः जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी से कराई जाए और नई जांच रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत की जाए। यह मामला टीडीआइ सिटी निवासी विवेक कुमार की याचिका पर अदालत पहुंचा था। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें जांच में शामिल किए बिना और उनके द्वारा उपलब्ध कराए दस्तावेजों पर विचार किए बिना केस बंद कर दिया।