कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे हुड्डा ने कहा अभी तो शुरुआत हुई है लक्ष्य पूरा होने तक न रुकना है न झुकना है

  • कुरुक्षेत्र के ये इलाका धर्म क्षेत्र, न्याय का क्षेत्र है। विधान सभा की लड़ाई यहीं से शुरू होगी – हुड्डा  
  • भाजपा सरकार के 10 साल की विफलताओंझूठे वायदोंझूठे कामभ्रष्टाचार को घर घर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता – हुड्डा
  • अब 3 महीने विश्राम नहीं करना हैविधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में पूर्ण बहुमत वाली कांग्रेस सरकार बनेगी – उदयभान
  • हरियाणा की सभी 90 विधानसभा में कांग्रेस का वोट बढ़ा है लेकिन भाजपा का वोट घटा है – उदयभान

कुरुक्षेत्र16 जून। हरियाणा के लोकसभा चुनाव नतीजों में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित और जोश में भरे कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा चुनाव के लिये मंत्र देते हुए कहा कि अब हरियाणा की बारी है हमारी पूरी तैयारी है। उन्होंने चुनाव में दिन-रात लगकर कड़ी मेहनत करने के लिये कांग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। हुड्डा ने कहा कि इस चुनाव में हरियाणा का चुनाव नतीजा काफी बेहतर रहा है। अभी तो ये शुरुआत है असली लड़ाई तो आगे है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि लक्ष्य पूरा होने तक न रुकना है, न झुकना है सिर्फ बढ़ते जाना है। कुरुक्षेत्र के ये इलाका धर्म क्षेत्र है, न्याय का क्षेत्र है। विधान सभा की लड़ाई यहीं से शुरू होगी।

नेता प्रतिपक्ष हुड्डा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को 2 काम करने को कहा पहला – भाजपा सरकार के 10 साल की विफलताओं, झूठे वायदों, झूठे काम, भ्रष्टाचार को घर घर तक पहुंचाना है और सवाल पूछना है कि 10 साल में इस सरकार ने क्या किया। दूसरा, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के 10 साल के काम को घर-घर तक पहुंचाना है और आगे क्या करेंगे इस बात को बताना है। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले तक जो हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, कानून-व्यवस्था, खेल-खिलाड़ियों, नौकरी देने में नंबर 1 पर था। वो आज रिकार्ड बेरोजगारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था चौपट होने में नंबर 1 पर है। खुलेआम फिरौतियां मांगी जा रही है आज हरियाणा में कोई भी वर्ग अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। कौशल रोजगार निगम की कच्ची नौकरियों में न तो कोई मेरिट है न रिजर्वेशन है, न पक्की नौकरी न पेंशन है। ये भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। इसी का नतीजा है कि आज हरियाणा में 2 लाख पक्की नौकरियां खाली पड़ी हैं। अस्पताल में डॉक्टर नहीं, स्कूल में मास्टर नहीं तो दफ्तर में कर्मचारी नहीं है। पूरी दुनिया में नाम रोशन करने वाली पहलवान बेटियों को जंतर-मंतर पर घसीटा गया। उनको आज तक न्याय नहीं मिला। भाजपा ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वायदा किया लेकिन आमदनी दोगुनी करने की बजाय लागत दोगुनी कर दी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी के संकल्पों को दोहराते हुए कहा कि 2 महीने बाद विधानसभा चुनाव होंगे और कांग्रेस की सरकार बनने पर बुजुर्गों की पेंशन 6000 रुपये महीना करेंगे। हर परिवार को 300 युनिट बिजली मुफ्त मिलेगी, गृहणियों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देंगे, कर्मचारियों को ओल्ड पेशन, गरीबो के 100-100 गज के प्लॉट की स्कीम दोबारा लागू करेंगे साथ ही 2 कमरे का मकान बनाकर देंगे, जनविरोधी पोर्टलों को चलता करेंगे। बैकवर्ड क्लास की क्रीमी लेयर 6 लाख से बढ़ाकर 10 लाख करेंगे। युवाओं के लिये 2 लाख पक्की नौकरी और रोजगार देंगे। किसान को एमएसपी गारंटी दिलाने की लड़ाई लड़ेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने सभी मतदाताओं व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन ने मजबूती से चुनाव लड़ा और बीजेपी को पानी पिला दिया। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस के प्रदर्शन को शानदार बताते हुए कहाकि भाजपा पिछले चुनाव के मुकाबले 79 विधानसभा से घटकर 44 पर पहुंच गयी। जबकि, कांग्रेस 10 से बढ़कर 46 विधानसभाओं पर पहुंची है। 2019 के चुनाव में भाजपा का वोट शेयर 57.7 प्रतिशत था। वहीं, कांग्रेस का मत प्रतिशत 28.2 प्रतिशत था। भाजपा को इस चुनाव में कांग्रेस से 1.5 प्रतिशत कम वोट मिला और उसका वोट शेयर 46.1 प्रतिशत रहा, इस चुनाव में भाजपा का 11 प्रतिशत वोट घटा है। वहीं कांग्रेस को इस चुनाव में पूरे देश में इंडिया गठबंधन को मिले वोट प्रतिशत में सबसे ज्यादा 47.6 प्रतिशत वोट मिला जो पिछले चुनाव के मुकाबले करीब 19 प्रतिशत की वृद्धि है। इसके अलावा, हरियाणा की सभी 90 विधानसभा में कांग्रेस का वोट बढ़ा है लेकिन भाजपा का वोट घटा है। उदयभान ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिये अभी से जुटने का आवाह्न किया। 3 महीने विश्राम नहीं करना है। चुनाव के बाद प्रदेश में पूर्ण बहुमत वाली कांग्रेस सरकार बनेगी।

चौ. उदयभान ने कहा कि भाजपा को बेनकाब करने के लिये हर गांव, हर बूथ, हर घर, हर परिवार तक कांग्रेस पार्टी के संकल्पों को लेकर जाना है। भाजपा सरकार से सवाल पूछना है कि हरिेयाणा प्रदेश बेरोजगारी में नंबर 1 पर क्यों है। हरियाणा पर आज 451800 करोड़ का कर्जा कैसे हो गया। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण अपनी मां के पेट से जन्म लेने वाला हर बच्चा 162300 रुपये का कर्जा लेकर पैदा हो रहा है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। सामाजिक प्रगति सूचकांक में हरियाणा सबसे असुरक्षित प्रदेश बताया गया है। किसानों, महिला पहलवानों, कर्मचारियों, आंगनवाडी वर्कर, आशा वर्कर, मनरेगा मजदूरों, सरपंचों पर लाठियां बरसायी गयी।

उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिले जबर्दस्त समर्थन का ही नतीजा है कि आज भाजपा सरकार को गरीबों को 100-100 गज के प्लॉट देने की याद आ गयी, जिसे पूर्ववर्ती हुड्डा सरकार के समय मंजूर किया गया था और इस सरकार ने 10 साल से उसे रोक रखा था। अब चुनाव के ठीक पहले भाजपा सरकार प्लॉट देने का ड्रामा कर रही है। भाजपा सरकार ने हर वर्ग के साथ अन्यय किया है। प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र और पोर्टल के नाम पर लोगों के साथ भद्दा मजाक किया गया। कौशल विकास निगम के माध्यम से रोजगार छीनने का काम किया गया। स्कूलों, कॉलेजों में शिक्षकों के हजारों पद खाली पड़े हैं।

आज कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष समेत पूर्व मंत्री हरमिंदर चठ्ठा,पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा , विधायक मेवा सिंह, पूर्व सीपीएस सुल्तान जडौला, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, मनदीप चट्ठा, जगदीश राठी, प्रेम हिंगा खेड़ी, हरप्रीत चीमा, हरमन विर्क, जस्तेज संधू ,प्रदीप पुंडरी , सुनीता बतान, सुनीता नेहरा, पार्टी के वरिष्ठ नेतागण, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई समेत सभी फ्रन्टल संगठनों के नेता, भारी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

टीडीआई सिटी धोखाधड़ी मामला, पानीपत कोर्ट ने पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट की खारिज; दोबारा जांच के आदेशपानीपत। टीडीआइ सिटी सेक्टर-38 और 39 के निवासियों से कथित करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। पानीपत के न्यायिक दंडाधिकारी (जेएमआइसी) विकास वर्मा की अदालत ने टीडीआइ इंफ्राकॉर्प इंडिया लिमिटेड एवं अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर में पुलिस द्वारा दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। साथ ही फाइल एसपी को भेजते हुए निर्देश दिए हैं कि मामले की पुनः जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी से कराई जाए और नई जांच रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत की जाए। यह मामला टीडीआइ सिटी निवासी विवेक कुमार की याचिका पर अदालत पहुंचा था। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें जांच में शामिल किए बिना और उनके द्वारा उपलब्ध कराए दस्तावेजों पर विचार किए बिना केस बंद कर दिया।