अभी भी प्रचंड गर्मी के बीच जारी है अलर्ट, कृषि विशेषज्ञों के अनुसार किसानों को है मानसून का इंतजार

कुरुक्षेत्र, 15 जून : समय के अनुसार मौसम का पूर्वानुमान भी प्रभावित हुआ है। उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्से में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। दूसरी ओर पश्चिम की तरफ से आने वाली हवाओं के चलते मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। ऐसे में लोगों विशेषकर किसानों को मानसून की बरसात का इंतजार करना पड़ सकता है। कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह ने मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार बताया कि बंगाल की खाड़ी में दो हफ्ते पहले आए रेमल चक्रवात के असर से मानसून को मिली गति भी अब धीमी हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी मानसून आगे नहीं बढ़ पा रहा है। अभी फ़िलहाल मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने लगी हैं, जिसके चलते आने वाले चार दिनों में मानसून फिर से रफ्तार पकड़ेगा और झमाझम बारिश होगी।
डा. सिंह के अनुसार हरियाणा के अधिकतर क्षेत्रों में इन दिनों प्रचंड गर्मा का कहर देखने को मिल रहा है। पश्चिमी हवाओं की गति तेज होती है जो बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आ रही पूर्वी हवाओं को उत्तर-पश्चिम में आगे बढ़ने से रोक रही हैं। जब हवा की दिशा बदलेगी तभी मानसून आगे बढ़ेगा। जब मानसून एक बार गति पकड़ लेगा तब ये तेजी से आगे बढ़ेगा, जिससे बरसात होगी। जून के आखिर तक या जुलाई के प्रारम्भ तक हरियाणा में मानसून बरसात होगी। अभी प्री मानसून में भी कुछ परिवर्तन हो सकता है।
डा. सी. बी. सिंह ने कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार बताया कि हरियाणा के 5 जिलों में ओरेंज और 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। अभी तीन चार दिनों तक लू चलने को लेकर ये अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अब 19 जून के बाद तक गर्म हवाएं चलने के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में रात का न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री के पार जाने की संभावना है। कुरुक्षेत्र का अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री को पार कर चुका है। 20 जून से मौसम में फिर से बदलाव संभावित है।
मौसम विभाग की ओर से पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जींद में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

टीडीआई सिटी धोखाधड़ी मामला, पानीपत कोर्ट ने पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट की खारिज; दोबारा जांच के आदेशपानीपत। टीडीआइ सिटी सेक्टर-38 और 39 के निवासियों से कथित करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। पानीपत के न्यायिक दंडाधिकारी (जेएमआइसी) विकास वर्मा की अदालत ने टीडीआइ इंफ्राकॉर्प इंडिया लिमिटेड एवं अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर में पुलिस द्वारा दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। साथ ही फाइल एसपी को भेजते हुए निर्देश दिए हैं कि मामले की पुनः जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी से कराई जाए और नई जांच रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत की जाए। यह मामला टीडीआइ सिटी निवासी विवेक कुमार की याचिका पर अदालत पहुंचा था। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें जांच में शामिल किए बिना और उनके द्वारा उपलब्ध कराए दस्तावेजों पर विचार किए बिना केस बंद कर दिया।