पानीपत और सोनीपत जिले में टैंकर माफिया खुलेआम पानी की चोरी कर रहे: अनुराग ढांडा
बीजेपी की सरपरस्ती में टैंक माफिया कर रहे दिल्ली के हिस्से के पानी की चोरी: अनुराग ढांडा
बीजेपी सरकार टैंकर माफिया को रोकने में नाकाम : अनुराग ढांडा
चंडीगढ़, 15 जून
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने शनिवार को पानीपत और सोनीपत में हो रही पानी की चोरी को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा हरियाणा की बीजेपी सरकार मूनक नहर में हो रही पानी की चोरी पर लगाम लगाने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा एक तरफ हरियाणा सरकार दिल्ली सरकार पर टैंकर माफिया को बढ़ावा देने का आरोप लगा रही है, जबकि उसके उलट हरियाणा में टैंकर माफिया मूनक नहर से पानी चुराने में लगा हुआ है।
उन्होंने कहा कि मूनक नहर से दिल्ली को पानी दिया जाता है। जो पानी दिल्ली की जनता के लिए है। उसमें करनाल, पानीपत और सोनीपत में रात के अंधेरे में टैंकर संचालक चोरी करते है। करनाल में टैंकर संचालक तो वहीं पानीपत में मोटर और पाइप लगाकर इस पानी की चोरी की जाती है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की बीजेपी सरकार और नेताओं को दिल्ली सरकार पर टैंकर माफिया को बढ़ावा देने के आरोप लगाने से पहले खुद के गिरेबान में झांक कर देख लेना चाहिए। हरियाणा में होने वाली पानी की चोरी का असर दिल्ली पर पड़ता है। इससे एक तरफ तो दिल्ली को पूरा पानी नहीं मिल पाता, वहीं दिल्ली में चल रही पानी की कमी पर भी असर पड़ता है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार जल्द से जल्द इस पानी की चोरी पर लगाम लगाए और दिल्ली के हिस्से का पूरा पानी दिल्ली तक पहुंचाने का काम करे। हरियाणा के टैंकर गिरोह ने दिल्ली के जल संकट को बढ़ाने का काम किया है। वहीं हरियाणा की बीजेपी सरकार चुप्पी साधे हुए बैठी है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

टीडीआई सिटी धोखाधड़ी मामला, पानीपत कोर्ट ने पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट की खारिज; दोबारा जांच के आदेशपानीपत। टीडीआइ सिटी सेक्टर-38 और 39 के निवासियों से कथित करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। पानीपत के न्यायिक दंडाधिकारी (जेएमआइसी) विकास वर्मा की अदालत ने टीडीआइ इंफ्राकॉर्प इंडिया लिमिटेड एवं अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर में पुलिस द्वारा दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। साथ ही फाइल एसपी को भेजते हुए निर्देश दिए हैं कि मामले की पुनः जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी से कराई जाए और नई जांच रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत की जाए। यह मामला टीडीआइ सिटी निवासी विवेक कुमार की याचिका पर अदालत पहुंचा था। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें जांच में शामिल किए बिना और उनके द्वारा उपलब्ध कराए दस्तावेजों पर विचार किए बिना केस बंद कर दिया।