करनाल 15 जून।  महिला एवं बाल विकास विभाग करनाल की जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजबाला मोर के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें महिला किसानों को कृषि की नई- नई तकनीक, महिलाओं व बच्चों की रक्षा और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला में काफी संख्या में ग्रामीण महिला किसान और किशोरियों ने भाग लिया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से डॉ. दिनेश व कृषि विज्ञान केंद्र उचानी से डॉ. विजय कौशिक उपस्थित रहे।
यह जानकारी महिला सशक्तिकरण केंद्र की समन्वयक ज्योति ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला का आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के लिए किया गया।
इस अवसर पर डॉ. दिनेश व डॉ. विजय ने महिलाओं और किशोरियों को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया जिसमें पशुपालन, डेयरी, ड्रोन, कृषि व्यवसाय, सिलाई-कढ़ाई, मोटे अनाज से बनने वाल उत्पाद आदि व्यवसायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने महिलाओं को समाज में फैली हुई अनेक प्रकार की कुप्रथाओं, महिला छेड़छाड़ की घटनाओं से बचने और उनसे दूर रहने की भी जानकारी दी। इस मौके पर पोषण अभियान की जिला समन्वयक अंजू बूरा ने पोषण अभियान, बाल संरक्षण इकाई की प्रतिनिधि गुरमीत ने पॉक्सो एक्ट के बारे में जागरूक किया।
इस मौके पर सीडीपीओ इंद्री मीना रत्न, सीडीपीओ घरौंडा संतोष कुमारी भी उपस्थित रही।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *